spot_img

Paphos : कारुआना और प्रज्ञाननंदा पहले दौर के बाद शीर्ष पर

Paphos: Caruana and Praggnanandhaa Top the Table After Round 1

कैंडिडेट्स शतरंज
पाफोस : (Paphos)
भारतीय ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञाननंदा, अमेरिकी ग्रैंडमास्टर फैबियानो कारुआना तथा उज्बेकिस्तान के जावोखिर सिंदारोव (Indian Grandmaster R Praggnanandhaa, American Grandmaster Fabiano Caruana, and Uzbekistan’s Javokhir Sindarov) कैंडिडेट्स टूर्नामेंट के पहले दौर के बाद संयुक्त रूप से शीर्ष पर हैं। प्रज्ञाननंदा ने अपने अभियान की शुरुआत नीदरलैंड्स के अनीश गिरी (Anish Giri) को हराकर कीवहीं दूसरी ओर, विश्व कप चैंपियन सिंदारोव ने रूस के आंद्रेइ एसिपेंको को जबकि कारुआना ने अमेरिका के ही हिकारू नाकामूरा का मात दी। आठ खिलाड़ियों के दोहरे राउंड रॉबिन टूर्नामेंट में जर्मनी के मथियास ब्लूबाम और चीन के वेइ यि के बीच मुकाबला ड्रॉ रहा।महिला वर्ग में कोनेरू हंपी की जगह खेल रहीं भारतीय ग्रैंडमास्टर और महिला विश्व कप चैंपियन दिव्या देशमुख ने यूक्रेन की अन्ना मुजिचुक से ड्रॉ खेला। वहीं आर वैशाली और कजाखस्तान की बिबिसारा असायुबायेवा की बाजी भी ड्रॉ रही। रूस की अलेक्जेंड्रा गोरियाश्किना ने हमवतन कैटरीना लागनो से ड्रॉ खेला जबकि चीन की झू जिनेर और तान झोंग्यी के बीच मुकाबला भी बराबरी पर छूटा।कैंडिडेट्स टूर्नामेंट ओपन और महिला वर्ग में खेला जाता है जिससे अगले विश्व चैंपियनशिप मुकाबले के चैलेंजर का निर्धारण होगा। अभी भारत के डी गुकेश और चीन की जू वेंजुन विश्व चैंपियन हैं।

Malda : कांग्रेस नेता राहुल गांधी की रैली में अफरा-तफरी

मालदा : (Malda) पश्चिम बंगाल चुनाव 2026 (West Bengal elections 2026) को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी की जनसभा में भारी भीड़ उमड़ने से...

Explore our articles