spot_img

Raipur: छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी पड़नी शुरू,डोंगरगढ़ में तापमान 44.8 डिग्री सेल्सियस

रायपुर:(Raipur) प्रदेश में भीषण गर्मी पड़नी शुरू हो गई है (Severe heat has started in the state)। पारा 44.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। दोपहर की तपती धूप के साथ ही रात के तापमान में भी बढ़ोतरी हो गई है।शुक्रवार को रायपुर का मौसम शुष्क था।मौसम केंद्र के अनुसार प्रदेश में सबसे अधिक तापमान डोंगरगढ़ में 44.8 डिग्री सेल्सियस था।

मौसम विभाग के अनुसार अगले 3 से 4 दिनों तक फिर बारिश की संभावना जताई जा रही है। वहीं प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में गरज चमक के साथ अंधड़ चलने, बारिश होने व बिजली गिरने की संभावना है।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार को रायपुर में अधिकतम तापमान42.8 डिग्री सेल्सियस , माना में 42, बिलासपुर में 42.4, पेण्ड्रारोड में 41.3, अंबिकापुर में 40.5, जगदलपुर में 41.8, दुर्ग में 42.6 और राजनांदगांव में 43 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। पिछली रात रायपुर का न्यूनतम तापमान 25.7 डिग्री सेल्सियस था। मौसम केंद्र के मुताबिक शुक्रवार को रायपुर व बस्तर संभाग में कुछ स्थानों पर ग्राम हवायें चली।

विभाग ने जानकारी दी है कि एक पश्चिमी विक्षोभ पूर्व और उत्तर में स्थित है। एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण मराठवाड़ा और उसके आसपास 0.9 ऊंचाई तक विस्तारित है। जिसकी वजह से छत्तीसगढ़ में 20 अप्रैल को मौसम फिर बदल सकता है। जिससे कि अगले 3 से 4 दिनों तक फिर बारिश की संभावना जताई जा रही है। वहीं प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में गरज चमक के साथ अंधड़ चलने व बिजली गिरने की संभावना है। प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में अंधड़ चलने के साथ ही बारिश भी होगी। दक्षिण छत्तीसगढ़ में तापमान में गिरावट हो सकती है।

New Delhi : सब्सक्रिप्शन के लिए लॉन्च हुआ क्लीन मैक्स एनवायरो का आईपीओ

नई दिल्ली : (New Delhi) कमर्शियल एंड इडस्ट्रियल रीन्यूएबल एनर्जी प्रोवाइडर (commercial and industrial renewable energy provider) क्लीन मैक्स एनवायरो एनर्जी सॉल्यूशंस लिमिटेड का...

Explore our articles