spot_img

New Delhi: कच्चा तेल 88 डॉलर प्रति बैरल के करीब, पेट्रोल-डीजल की कीमत स्थिर

नई दिल्ली:(New Delhi) अंतरराष्ट्रीय बाजार (Crude oil prices) में कच्चे तेल की कीमत में लंबे समय से स्थिरता नहीं दिख रही। ब्रेंट क्रूड का मूल्य 88 डॉलर और डब्ल्यूटीआई क्रूड 84 डॉलर प्रति बैरल के करीब है। सार्वजनिक क्षेत्र की तेल एवं गैस विपणन कंपनियों ने शनिवार को पेट्रोल-डीजल के मूल्य में कोई बदलाव नहीं किया है।

इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक,दिल्ली में पेट्रोल 94.72 रुपये, डीजल 87.62 रुपये, मुंबई में पेट्रोल 104.21 रुपये, डीजल 92.15 रुपये, कोलकाता में पेट्रोल 103.94 रुपये, डीजल 90.76 रुपये, चेन्नई में पेट्रोल 100.75 रुपये और डीजल 92.34 रुपये प्रति लीटर की दर पर उपलब्ध है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में इस के अंतिम कारोबारी दिन ब्रेंड क्रूड 0.18 डॉलर यानी 0.21 फीसदी की उछाल के साथ 87.29 डॉलर प्रति बैरल पर टिका हुआ है। वहीं, वेस्ट टेक्सस इंटरमीडिएट (डब्ल्यूटीआई) क्रूड 0.41 डॉलर यानी 0.50 फीसदी की बढ़त के साथ 83.14 डॉलर प्रति बैरल पर स्थिर है।

Explore our articles