रायपुर:(Raipur) नवा रायपुर (Nava Raipur) में शुक्रवार सुबह एक युवक की मोटरसाइकिल डिवाइडर से टकरा गई, हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कार्रवाई कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक हादसा माना थाना क्षेत्र में हुआ है। मृतक का नाम रवि सोनवानी पिता सेवक राम सोनवानी (35 ) निवासी सतनामी पारा माना बस्ती का है। शुक्रवार सुबह लगभग 7 बजे वाहन हीरो होंडा क्रमांक सीजी 04 सीबी 9843 से माना से सोनपैरी जा रहा था। इस दौरान काया बांधा चौक सेक्टर 16 में मोटरसाइकिल डिवाइडर से जा टकराई, जिससे रवि सोनवानी के सिर पर गंभीर चोट आई। अधिक खून बहने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हादसे की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, साथ ही मृतक के परिजनों को हादसे के बारे में सूचना दी गई।


