रायपुर : प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने आज सुबह रायपुर के कचना इलाके में तेंदूपत्ता के कारोबारी स्वर्णभूमि स्थित रोहित अग्रवाल के घर छापा मारा। कोरबा में स्टेशन रोड निवासी पूर्व पार्षद और व्यवसायी शिव अग्रवाल के यहां सुबह पांंच बजे से ईडी की टीम ने दबिश दी। हालांकि करीब 5 घंटे तक जांच के बाद ईडी की टीम खाली हाथ लौट गई।
ईडी के अधिकारियों ने बताया कि टाइल्स और जमीन कारोबारी पवन अग्रवाल के ठिकानों पर भी दस्तावेजों की जांच जारी है। सीतामढ़ी में नवीन टाइल्स और जमीन कारोबारी पवन अग्रवाल के ठिकानों पर भी ईडी की टीम पहुंची है।
कोरबा में किराना गल्ला व्यवसायी रूड़मल अग्रवाल के घर और दुकान में छापा पड़ा। घर के बाहर सुरक्षा बल के जवान मौजूद हैं। पाम मॉल के मालिक दिनेश मोदी के यहां भी ईडी की छापे की खबर है। दिनेश मोदी के भाई गोपाल मोदी भाजपा नेता है और राइस मिल का काम करते हैं।
उल्लेखनीय है कि ईडी ने खनिज विभाग और कोरबा, रायगढ़, दंतेवाड़ा, बीजापुर, कांकेर सहित 12 जिला प्रशासन से डीएमएफ की विस्तृत जानकारी मांगी है। ईडी की ओर से जारी पत्र के अनुसार, खनिज विभाग से सात बिंदुओं पर जानकारी मांगी गई है। इसमें वर्षवार जिलों को आवंटित राशि और खर्च का ब्यौरा मांगा गया है।


