spot_img

Raipur: अंबिकापुर से भाजपा कार्यकर्ताओं को लेकर रायपुर आ रही बस दुर्घटनागस्त, तीन की मौत

रायपुर:(Raipur) छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर से राजधानी रायपुर आ रहे भाजपा कार्यकर्ताओं की बस आज सुबह करीब पांच बजे दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में दो कार्यकर्ताओं और बस ड्राइवर की मौत हो गई। यह कार्यकर्ता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जनसभा में हिस्सा लेने आ रहे थे। बिलासपुर के एएसपी राहुल देव शर्मा ने यह जानकारी दी।

यह हादसा बिलासपुर के रतनपुर में बेलतरा के पास हाइवे पर हुआ। बस हाइवे पर खड़े ट्रेलर से टकरा गई। हादसे में जान गंवाने वाले दोनों कार्यकर्ता सूरजपुर जिले के विश्रामपुर के शिवनंदनपुर मंडल के हैं । कुछ लोगों को गंभीर चोट आई है। घायलों को रतनपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है।

पुलिस के अनुसार सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू किया गया। सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। मृतकों की पहचान भाजपा नेता जयनगर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत जमदेई निवासी सज्जन राम (30 ) और रूपदेव सिंह (45 ) के रूप में हुई है। बिश्रामपुर भाजपा मंडल अध्यक्ष, जनपद सदस्य लीलू गुप्ता, ग्राम पंचायत तेलईकछार के उप सरपंच व भाजपा मंडल महामंत्री विशंभर यादव को गंभीर चोट आई है। इनको बिलासपुर के अपोलो अस्पताल पहुंचाया गया। बस में विश्रामपुर भाजपा मंडल के लगभग 50 पदाधिकारी व कार्यकर्ता सवार थे। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में शामिल होने बिश्रामपुर भाजपा मंडल अध्यक्ष लीलू गुप्ता के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं

Explore our articles