spot_img

Raipur : विधानसभा भवन में 04 से 08 दिसम्बर तक आयोजित स्वागत-कक्ष में 64 नवनिर्वाचित सदस्य सम्मिलित हुए

रायपुर : छत्तीसगढ़ राज्य की षष्ठम विधान सभा के नव-निर्वाचित सदस्यों के लिए छत्तीसगढ़ विधानसभा भवन में 04 से 08 दिसम्बर तक बनाये गये स्वागत-कक्ष में अधिकांश नव-निर्वाचित सदस्य उपस्थित हुए। सचिव, विधान सभा दिनेश शर्मा द्वारा विधानसभा पहुंचे कुल 64 नवनिर्वाचित सदस्यों का स्वागत किया गया। इन सदस्यों द्वारा स्वागत कक्ष में विधानसभा संबंधी कार्यों हेतु आवश्यक समस्त प्रपत्रों की पूर्ति की गई।

विस सचिव दिनेश शर्मा ने बताया कि स्वागत कक्ष में नवनिर्वाचित सदस्यों को प्रदान की जाने वाली सुविधाओं एवं विधानसभा भवन स्थित समस्त शाखाओं द्वारा सम्पादित कार्यों की जानकारी प्रदान की गई। शेष नव-निर्वाचित सदस्यों की सुविधा हेतु उक्त समस्त प्रपत्र विधानसभा की वेबसाइट cgvidhansabha.gov.in में भी उपलब्ध कराये गये हैं, जिन्हें download कर अथवा विधानसभा सचिवालय में उपस्थित होकर सदस्य अपेक्षित जानकारी की पूर्ति कर प्रपत्र जमा कर सकते हैं।

Explore our articles