spot_img
Home latest Pune: पुणे के तीन विचाराधीन कैदियों की अस्पताल में मौत

Pune: पुणे के तीन विचाराधीन कैदियों की अस्पताल में मौत

0
532
Pune

इंडिया ग्राउंड रिपोर्ट डेस्क
पुणे:(Pune)
महाराष्ट्र के पुणे शहर (Maharashtra’s Pune city) में येरवडा केंद्रीय कारागार में तीन विचाराधीन कैदियों की विभिन्न बीमारियों के कारण मौत हो गयी। पुलिस ने बताया कि इन कैदियों का एक सरकारी अस्पताल में उपचार हो रहा था।

बहरहाल, तीनों कैदियों के परिवार के सदस्यों ने जेल प्रशासन और पुलिस के दावों का विरोध किया और उनकी मौत की जांच की मांग करते हए सोमवार को जेल के बाहर प्रदर्शन किया। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि तीनों की शनिवार को ससून जनरल हॉस्पिटल में मौत हो गयी।

उन्होंने कहा, ‘‘तीन विचाराधीन कैदियों में से एक एचआईवी पीड़ित था जबकि एक अन्य लीवर सिरोसिस से पीड़ित था, तीसरे को दिल से जुड़ी बीमारी थी। सभी की 31 दिसंबर को इलाज के दौरान मौत हो गयी। यह प्राकृतिक मौत थी।’’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here