spot_img

Pune: सरकार सुनिश्चित कर रही है कि वैश्विक आर्थिक मंदी नागरिकों को प्रभावित न करें: राणे

पुणे:(Pune) केंद्रीय सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योग मंत्री नारायण राणे ने सोमवार को कहा कि केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी(Prime Minister Narendra Modi) यह सुनिश्चित करने की कोशिश कर रहे हैं कि वैश्विक आर्थिक मंदी से नागरिक प्रभावित न हों।

वह महाराष्ट्र के पुणे शहर में जी20 के पहले अवसंरचना कार्य समूह (IWG) की बैठक का उद्घाटन करने के बाद पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने आर्थिक मंदी की स्थिति का सामना करने के लिए भारत की तैयारियों के बारे में पूछने पर कहा, ‘चूंकि हम मंत्रिमंडल में हैं, हमें जानकारी मिलती है (about economic slowdown) या प्रधानमंत्री मोदीजी हमें इस बारे में सुझाव देते हैं।”

उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में बड़े विकसित देश आर्थिक मंदी का सामना कर रहे हैं। उन्होंने आगे कहा, ‘भारत सरकार और मोदीजी यह सुनिश्चित करने के लिए प्रयास कर रहे हैं कि नागरिक इससे प्रभावित न हों।’

राणे ने यह भी कहा कि रोजगार पैदा करने वाले उद्योगों को बढ़ावा दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि दीर्घकालिक और सतत आर्थिक वृद्धि के लिए जी20 बैठक महत्वपूर्ण है। भारत एक दिसंबर 2022 से 30 नवंबर 2023 तक जी20 की अध्यक्षता करेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Explore our articles