spot_img

Pune : दो वाहनों की टक्कर में 3 की मौत, 5 घायल

मुंबई : (Mumbai) पुणे जिले में पुणे-नासिक हाईवे (Pune-Nashik Highway) पर मंचर के पास शुक्रवार सुबह करीब 5 बजे ट्रक और जीप के बीच हुई टक्कर में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई। दुर्घटना में घायल सभी पांच लोगों को मंचर उपजिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस के अनुसार आज सुबह घने कोहरे की वजह से सताना से पुणे जा रही जीप मंचर इलाके में अनियंत्रित होकर ट्रक से टकरा गई। जिसमें जीप चालक पंकज खांडू जगताप (उम्र 36), मधुकर तुकाराम अहिरे (उम्र 52) और शांताराम संभाजी अहिरे की मौत हो गई। इस घटना में पांच लोग घायल हो गए , इनमें से तीन गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

Deoria : महिला आरक्षण बिल का विरोध कर कांग्रेस समेत पूरे विपक्ष ने महिलाओं का अपमान किया : दयाशंकर सिंह

देवरिया : (Deoria) उत्तर प्रदेश के परिवहन राज्य मंत्री ( स्वतंत्र प्रभार ) दयाशंकर सिंह (Dayashankar Singh, the Minister of State for Transport (Independent...

Explore our articles