spot_img

President:केरल में तुवाल समुद्र तट पर नौका डूबी, 22 की मौत, इनमें नौ बच्चे

राष्ट्रपति, उप राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री ने दुख जताया, पीएम राहत फंड से प्रत्येक पीड़ित स्वजन को दो लाख देने की घोषणा, राज्य में आज राजकीय शोक

तिरुवनंतपुरम:(President) केरल के मलप्पुरम जिले के तनूर क्षेत्र (Tanur area) में ओट्टुम्पुरम के पास रविवार शाम तुवाल समुद्र तट पर एक नौका डूब गई। इस हादसे में 22 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में नौ बच्चे भी हैं। इस नौका में कितने लोग सवार थे, यह साफ नहीं हो सका है। मगर 39 टिकट बेचे गए थे। यह जानकारी पुलिस ने दी।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने हादसे पर गहरा दुख जताया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शोक संवेदना जारी करते हुए पीएम राहत फंड से मृतकों के स्वजन को दो-दो लाख रुपये देने की घोषणा की है। केरल के मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी नौका दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया है।

पुलिस ने बताया कि नौ यात्रियों को नजदीकी निजी और सरकारी अस्पतालों में पहुंचाया गया है। इनका इलाज चल रहा है। इनमें चार की हालत नाजुक है। बचाव अभियान जारी है। तनूर निवासी नौका मालिक नासिर फरार है। उसके खिलाफ हत्या के आरोप का मामला दर्ज किया गया है। यह नौका पूरी तरह यात्रा के अनुकूल नहीं थी। मछली पकड़ने की नाव को परिवर्तित कर पर्यटन के लिए इस्तेमाल किया गया।

इस हादसे पर केरल सरकार ने एक दिन का राजकीय शोक घोषित किया है। केरल के मंत्री वी अब्दुर्रहमान ने कहा है कि यह हादसा शाम करीब सात बजे हुआ। डूबी हुई नौका को तट पर ले आया गया है। बाकी लापता लोगों की तलाश के लिए अभियान जारी है।

मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने हादसे पर शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री कार्यालय ने कहा है कि सोमवार को राजकीय शोक रहेगा। मुख्यमंत्री विजयन ने पीड़ितों के सम्मान में सभी सरकारी कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं। वह आज तुवाल समुद्र तट का दौरा करें।

New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने राघव चड्ढा के व्यक्तित्व अधिकार मामले में फैसला सुरक्षित रखा

नई दिल्ली : (New Delhi) दिल्ली उच्च न्यायालय (Delhi High Court) ने आम आदमी पार्टी से भारतीय जनता पार्टी में गए राज्यसभा सांसद राघव...

Explore our articles