
प्रबुद्ध जनसंवाद में बोले उप मुख्यमंत्री- वोट की राजनीति के कारण धारा 370 को नहीं हटाया जा रहा था
आलोक गुप्ता
प्रयागराज: (Prayagraj) उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा, पूर्व की सरकारों ने इस देश में धारा 370 खत्म न करके केवल वोट की राजनीति की। जबकि आज प्रदेश सरकार में गुंडे माफिया या तो जेल में या प्रदेश से बाहर हैं। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक जनपद में आयोजित प्रबुद्ध जन संवाद कार्यक्रम को बतौर चीफ गेस्ट संबोधित कर रहे थे।
ब्रजेश पाठक ने कहा, कभी प्रदेश के गुंडे माफियाओं का कब्ज़ा थाने, चौकी पर था। राइफल के फैशन शो को हमारी सरकार ने खत्म किया। प्रयाग राज में हत्या एवं जमीनों पर कब्जा खत्म किया।
कार्यक्रम विशिष्ट अतिथि इलाहाबाद विश्वविद्यालय के प्रोफेसर आरके चौबे ने कहा कि प्रदेश में भयमुक्त सरकार है। जनता भयमुक्त है। शिक्षाबढ़ रही है और हर क्षेत्र में विकास हो रहा है। विशिष्ट अतिथि विधान परिषद सदस्य डा. केपी श्रीवास्तव ने कहा कि डबल इंजन की सरकार चलती रहे, इसके लिए प्रबुद्ध जनों को संकल्प लेना होगा कि पिछली सरकारें, जिन्होंने जनता का दोहन किया, दोबारा प्रदेश में न आने पाएं।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष बार काउंसिल उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ सदस्य अमरेंद्र नाथ सिंह ने कहा कि जनता में न्याय का स्थान बड़ा है। प्रदेश सरकार ने गुंडे, माफियाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। अपराध में कमी आई है। महिलाएं भयमुक्त हैं। कार्यक्रम में धन्यवाद ज्ञापन आयोजक विजय कुमार द्विवेदी ने किया। उन्होंने प्रदेश के उपमुख्यमंत्री से प्रयागराज में एम्स स्थापित कराने की मांग की। द्विवेदी ने कहा कि जनता के प्रति उपमुख्यमंत्री का जो भाव है, निश्चित ही नर के रूप में नारायण को देखने का है। समाज के अंतिम व्यक्ति को चिकित्सा सेवा मुहैया हो सके, इसके लिए उप मुख्यमंत्री निरंतर रूप से प्रयासरत हैं।
कार्यक्रम में विधायक हर्षवर्धन बाजपेयी, इलाहाबाद विश्वविद्यालय के प्रोफेसर हरिशंकर उपाध्याय, सुनील मिश्र, बार के उपाध्यक्ष सुरेंद्रनाथ मिश्र, आशुतोष त्रिपाठी, रेवतीरमण त्रिपाठी, विवेक सिंह, सुबोध सिंह, संत प्रसाद, सुशील मिश्र, गणेश केसरवानी, कमलेश कुमार, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि करछना कमलेश दुबे, डॉक्टर भागवत पांडेय, डा. बीबी अग्रवाल, ऋषभ उपाध्याय, अविनाश दुबे, असिस्टेंट प्रोफेसर पवन पाठक, वीरेंद्र सिंह, ज्ञानेंद्र मिश्र, विजय श्रीवास्तव, अन्नू सिंह, गुड्डू मिश्र, संकट द्विवेदी, राजीव कांत पांडेय, चंद्रकांत पांडेय मौजूद रहे। संचालन वरिष्ठ भाजपा नेता राजेश सिंह ने किया।


