spot_img

Prayagraj : गैंग डी-49 का वांछित गिरफ्तार, देशी बम बरामद

आलोक गुप्ता
प्रयागराज: (Prayagraj)
शंकरगढ़ थाने की पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के वांछित (गैंग डी-49) अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।उसके कब्जे से आधा दर्जन देशी बम बरामद हुआ है। शंकरगढ़ एसओ मनोज कुमार सिंह ने बताया कि शंकरगढ़ पुलिस द्वारा पंजीकृत गैंग 49-डी के सक्रिय सदस्य व अपराध संख्या 307/2022, धारा 2/3 गिरोहबंद समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम 1986 में वांछित को गिरफ्तार किया गया है।
थाने की पुलिस टीम ने वांछित अभियुक्त राकेश उर्फ जलंधर पुत्र ननकऊ कोल (निवासी नीबी लोहगरा, थाना बारा) को थाना क्षेत्र के अल्ट्राटेक यार्ड के सामने बाँदा-प्रय़ागराज हाईवे के पास से गिरफ्तार किया है। अभियुक्त के खिलाफ सुसंगत धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। राकेश उर्फ जलंधर के खिलाफ शंकरगढ़ थाने में पहले से तीन मामले पंजीकृत हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Explore our articles