spot_img

Prayagraj : कलश यात्रा के साथ शुरू हुआ विष्णु महायज्ञ तुलसी शालिग्राम विवाह महोत्सव

प्रयागराज : तुलसी विवाह महोत्सव समिति के तत्वावधान में समिति के संरक्षक यज्ञाचार्य संतोषानंद महाराज एवं अध्यक्ष कृष्ण भगवान केसरवानी के नेतृत्व में मंगलकारी कलश यात्रा निकाल कर विष्णु महायज्ञ तुलसी शालिग्राम विवाह महोत्सव का शुभारम्भ शनिवार को किया गया।

इस अवसर पर समिति की महिलाएं पीत वस्त्र धारण कर मंगल कामना के साथ सिर पर कलश रखकर कलश यात्रा में शामिल हुई। यह कलश यात्रा बारादरी बलुआघाट से यमुना का जल कलश में भरकर शुभारम्भ किया गया। तत्पश्चात बलुआघाट, सत्ती चैरा, मालवीय नगर होते हुए कार्यक्रम स्थल ताराराम पीली संगत में जाकर समाप्त हुई और विष्णु महायज्ञ का शुभारम्भ किया गया।

मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी ने बताया कि समिति द्वारा 23 नवम्बर को भगवान शालिग्राम एवं माता तुलसी का भव्य विवाह समारोह का आयोजन किया जाएगा और भगवान शालिग्राम की भव्यता के साथ बारात निकाली जाएगी। भगवान शालिग्राम माता तुलसी का विवाह पूरी विधि विधान के साथ सम्पन्न कराया जाएगा। यह महायज्ञ 24 नवम्बर तक पूर्णाहुति के साथ समाप्त होगी। कलश यात्रा में मुख्य रूप से हरिओम साहू, सारिका यादव, गीता गुप्ता, लता उपाध्याय, धर्मेंद्र केसरवानी, सत्या जायसवाल, ममता मिश्रा, रानी केसरवानी, सविता सिंह, अंजू शुक्ला, सुधा गौड़, उमा सिंह बघेल, कलावती, पुष्पा एवं सैकड़ो महिलाएं शामिल रहीं।

Explore our articles