PRAYAGRAJ : 4.9 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

0
314

आलोक गुप्ता
प्रयागराज : गंगापार के सराय ममरेज थाने की पुलिस ने दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से 4.9 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ है। प्रभारी निरीक्षक तरुणेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि वरिष्ठ उप निरीक्षक रामेंद्र कुमार सिंह की अगुवाई वाली पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर धीरेंद्र दुबे उर्फ शशी दुबे पुत्र भगवती प्रसाद दुबे (निवासी ग्राम बगदहा, हवासाबाद, हनुमानजी मंदिर, फूलपुर) और सिद्धार्थ सिंह पुत्र अमर बहादुर सिंह (निवासी उपरोक्त) को नहटी नहर पुलिया के निकट से गिरफ्तार किया है।
तलाशी के दौरान दोनों के कब्जे से 4.9 किलो गांजा, एक मोटरसाइकिल बरामद हुई है। पूछताछ के बाद पुलिस ने सुसंगत धाराओं में केस दर्ज कर चालान भेज दिया है। दूसरी तरफ यमुनापार के कौंधियारा थाना की पुलिस ने लालताप्रसाद पुत्र रामदुलार कुशवाहा (निवासी खीरी, कौंधियारा), मनु दुबे पुत्र कामताप्रसाद (खीरी, कौंधियारा) और कुंज बिहारी यादव पुत्ररामचंद्र यादव (निवासी पन्ना का पुरवा, जोकनई, कौंधियारा) का 151, 107, 116 में चालान किया है।