spot_img

PRAYAGRAJ : राष्ट्रीय मतदाता दिवसः संगम सभागार में सीडीओ ने दिलाई शपथ

आलोक गुप्ता
प्रयागराज : मुख्य विकास अधिकारी शिपू गिरि ने संगम सभागार में राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता दिवस के अवसर पर उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों को मतदाता दिवस की शपथ दिलाई।
सीडीओ ने भारत निर्वाचन आयोग की तरफ से जारी की गई शपथ- ‘‘हम, भारत के नागरिक, लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए यह शपथ लेते हैं कि हम अपने देश की लोकतांत्रिक परम्पराओं की मर्यादा को बनाए रखेंगे। स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्य रखते हुए, निर्भीक होकर, धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगें’’, दिलाई। इस अवसर पर एडीएम प्रशासन हर्षदेव पांडेय, सीआरओ कुंवर पंकज, एडीएम सिटी मदन कुमार समेत तमाम अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

Mumbai : नांदेड़ जिले के अस्पताल में हत्या मामले में दो पुलिसकर्मी निलंबित

मुंबई : (Mumbai) महाराष्ट्र के नांदेड़ जिले के शासकीय अस्पताल (government hospital) में दो लोगों की हत्या मामले में पुलिस अधीक्षक कार्यालय ने गुरुवार...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Explore our articles