spot_img

PRAYAGRAJ : नासुको ने किया हवाई हमले से बचाव का मॉकड्रिल

आलोक गुप्ता
प्रयागराज : नागरिक सुरक्षा कोर के कर्नलगंज प्रखंड और जिला इकाई के द्वारा बुधवार को हवाई हमले से बचाव का माकड्रिल का किया गया। भारत स्काउट एंड गाइड इंटर कालेज प्रांगण में नागरिक सुरक्षा के बैनर तले आयोजित मॉकड्रिल में सर्वप्रथम सामान्य जनजीवन का प्रदर्शन किया गया, जिसके दौरान अचानक दुश्मन द्वारा हवाई हमला कर दिया गया। सायरन तेज आवाज में बनजे लगे। लोग जहां- जैसे थे, सभी हताहत होकर जमीन पर गिरकर कराहने लगे। शेष लोग जमीन पर लेटकर अपना बचाव करने लगे।
दुश्मन जहाज को लौटने की पुष्टि के लिए पुनः सायरन बजाया गया। इसके बाद क्विक रिस्पांस टीम ने क्षेत्र का सर्वे किया। सर्वे टीम की रिपोर्टिंग के तत्काल बाद सिविल डिफेंस की फायर, फर्स्ट एड एवं रेस्क्यू की टीम घटना स्थल पहुची और अपने साजो-सामान के साथ राहत कार्यों में जुट गई। अग्निशमन विभाग से आए फायर टेंडर से बडी आग पर काबू पाया गया। उक्त माकड्रिल में सभी प्रतिभागी टीमों एवं दमकल टीम द्वारा सराहनीय एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन किया गया।
संचालन स्टाफ आफीसर रविशंकर द्विवेदी और पोस्ट वार्डन आशीष बाजपेयी ने संयुक्त रूप से किया। अंत में प्रतिभागी वार्डन पदाधिकारियों, दमकल विभाग की टीम एवं कालेज के शिक्षकगणों को प्रमाणपत्रों का वितरण किया गया। आज के माकड्रिल में उपनियंत्रक नरेंद्र शर्मा, चीफ वार्डन अनिल कुमार, चीफ वार्डन सादिक हुसेन सिद्दीकी, वरिष्ठ एडीसी राकेश कुमार तिवारी, कालेज के प्रधानाचार्य डा. योगेशचंद्र त्रिपाठी, संजीव बाजपेयी, लल्ला कुमार अहेरवार, रविशंकर द्विवेदी, सुधीर द्विवेदी, मारकंडेय राय, सुनील गुप्ता, आशीष बाजपेयी, दुकानजी, ज्ञानेशवर शर्मा, अरुण कुमार पांडेय, रमेश यादव, मुकेश उपाध्याय, दमकल विभाग से अवध नारायन सरोज, एफएसएसओ एवं उनकी फायर टीम, महिला वार्डन पदाधिकारियों की टीम सहित 200 से अधिक पदाधिकारियों ने प्रतिभाग किया।

Explore our articles