spot_img

Prayagraj : मकर संक्रांतिः भूले-भटके लोगों को दिनभर रास्ता दिखाते रहे DCPC के स्वयंसेवक

आलोक गुप्ता
प्रयागराज: (Prayagraj)
माघ मेले के दूसरे मुख्य स्नान पर्व मकर संक्रांति पर पुलिस प्रशासन के साथ जिला अपराध निरोधक समिति के सैकड़ों स्वयंसेवकों द्वारा मेला क्षेत्र के संगम नोज, गंगा घाट, पांटून पुल, हनुमान मंदिर, अरैल, झूंसी बस अड्डा और रेलवे स्टेशन पर स्नानार्थियों की सहायता की गई। डीसीपीसी के स्वयंसेवकों द्वारा दर्जनों भूले-भटके लोगों को शिविर तक पहुंचाकर उनके अपनों से मिलवाया गया। स्नान के दौरान कई लोगों को जल पुलिस की मदद से डूबने से बचाया गया।
इसी क्रम में एक मोबाइल टीम कुलदीपधर के नेतृत्व में विशाल श्रीवास्तव, प्रशांत सिंह, रोहित सिंह यातायात संचालन में लगी रही। जबकि एक अन्य टीम लक्ष्मीकांत मिश्र के नेतृत्व यासीन अहमद, हलीम, लवेश शर्मा के साथ संगम नोज पर पुलिस प्रशासन के सहयोग में लगी रही। महिला टीम का नेतृत्व सोनिका केशरी, शिवा त्रिपाठी प्रियंका परासर ने किया।
इसी क्रम में मेजा टीम का नेतृत्व हरिशंकर यादव, खीरी टीम का नेतृत्व सुभाष चंद्र जायसवाल एवम रामजी सोनी, यूथ टीम नगर फहीम अहमद शेरू, यूथ टीम कर्नलगंज का नेतृत्व मोहित सिंह, नैनी का नेतृत्व मनीष विश्वकर्मा, अरैल-नैनी में रामबाबू सिंह, झूंसी में आंनद सिंह एवम रमेशचंद्र यादव, मुट्ठीगंज में सचिन केसरवानी, कीडगंज में कुणाल जायसवाल, करेली में कयाम उद्दीन, रेलवे स्टेशन पर शकील अहमद अपनी-अपनी टीम के साथ तैनात रहे। कोरांव यूथ टीम में संदीप कुशवाहा, अतरसुइया टीम में निर्मलजीत चड्डा व सरदार हरविंदर सिंह नेअपनी टीम के साथ स्नानार्थियों का सहयोग किया।

शिविर में लगाया गया मेडिकल कैंप
मकर संक्रांति के मौके पर डीसीपीसी के शिविर में मेडिकल कैंप का आयोजन डा. सुनील कुमार पटेल, डा. संतोष कुमार यादव एवम डा. मनोज कुमार के नेतृत्व में किया गया। शिविर संचालन में दीपक तिवारी, सतीश चंद्र मिश्र, भावना त्रिपाठी, मनोज कुशवाहा, एसएम सिंह चमन, संदीप सोनी, राकेश शर्मा, शिवम शुक्ला, अरुण गुप्ता, बच्चा जायसवाल, अमित गुप्ता, अखिलेश जैन, रूपेश जैन, सुरेश कुमार का विशेष योगदान रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Explore our articles