spot_img
HomelatestPrayagraj : महाकुम्भ ऐतिहासिक एवं दिव्य भव्य होगा : केशव प्रसाद मौर्य

Prayagraj : महाकुम्भ ऐतिहासिक एवं दिव्य भव्य होगा : केशव प्रसाद मौर्य

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य शिव मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा में हुए शामिल

प्रयागराज : प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि महाकुम्भ 2025 ऐतिहासिक दिव्य और भव्य होगा। उन्होंने यह बातें रविवार को जनपद के उमरपुर नीवा स्थित श्री नर्मदेश्वर शिव मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा एवं मूर्ति स्थापना अनुष्ठान में सम्मिलित होने के दौरान कही।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि महाकुम्भ की दिव्यता, भव्यता ऐतिहासिक होगी और लगभग 50 करोड़ लोगों के आने की सम्भावना है। महाकुम्भ से सम्बंधित कार्यों पर निगाह रखी जा रही है और सम्बंधित योजनाओं को समय से पूरा करने का निर्देश भी अधिकारियों को दिया गया है। अनुष्ठान में वैदिक विधि विधान से श्री नर्मेदश्वर शिवलिंग की प्राण प्रतिष्ठा की गई।

अनुष्ठान के बाद सर्किट हाउस पहुंचे डिप्टी सीएम ने वहां जनता की समस्याओं को सुना और सम्बंधित अधिकारियों को समस्या निस्तारण का निर्देश दिया। इस बीच चायल विधायक पूजा पाल के भाजपा में शामिल होने एवं हाथरस कांड पर मीडिया द्वारा सवाल पूछे जाने पर केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि धार्मिक आयोजन पर राजनीतिक सवाल उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि भगवान भोलेनाथ का पूजन हवन-यज्ञ अनुष्ठान कर श्रद्धालुओं, स्थानीय जनों व प्रदेश वासियों के अच्छे स्वास्थ्य एवं समृद्धि के लिए प्रार्थना की। वे लगभग 20 वर्ष बाद नीवा गांव आए हैं।

भाजपा के मीडिया प्रभारी विवेक मिश्र ने बताया कि इसके पूर्व बमरौली एयरपोर्ट पर फूलपुर भाजपा सांसद प्रवीण पटेल, महानगर अध्यक्ष राजेंद्र मिश्र, महापौर गणेश केसरवानी, अवधेश चंद्र गुप्ता, विधायक गुरु प्रसाद मौर्य, जिलाध्यक्ष यमुनापार विनोद प्रजापति, जिलाध्यक्ष गंगापार श्रीमती कविता पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष वीके सिंह, एमएलसी निर्मला पासवान, रवि केसरवानी, अविनाश दुबे, मुरारी लाल अग्रवाल, नवाब खान, राजेश गोंड, आनंद दुबे, शिवा त्रिपाठी, संजय श्रीवास्तव, विजय गुप्ता, मनीष गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

spot_imgspot_imgspot_img
इससे जुडी खबरें
spot_imgspot_imgspot_img

सबसे ज्यादा पढ़ी जाने वाली खबर