spot_img

Prayagraj : रिसाव की वजह से फटा गैस सिलेंडर, महिला गंभीर

आलोक गुप्ता
प्रयागराज: (Prayagraj)
धूमनगंज थाना क्षेत्र के झलवा में शुक्रवार को पूर्वाह्न एक गैस सिलेंडर फट गया, जिससे मकान की छत उखड़ गई। आग और मलबे की चपेट में आने से एक महिला की हालत नाजुक बनी हुई है।उसे एसआरएन में भर्ती करवाया गया है। मकान में गैस सिलेंडर फटने की सूचना पर पुलिस उपायुक्त ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया।
जानकारी के मुताबिक झलवा में इंडियन आयल प्लांट के सामने स्थित उत्तम यादव के मकान में रखा गैस सिलेंडर लीक हो रहा था। आज सुबह जैसे ही उत्तम की पत्नी सुदामा ने माचिश की तीली जलाई, जोरधार धमाके के साथ गैस सिलेंडर फट गया और मकान की छत उड़ गई। जोरदार आवाज सुन आसपास के लोग सहम गए, क्योंकि पास में ही इंडियन आयल का प्लांट है।
हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और गंभीर रूप से झुलसी महिला को बाहर निकालकर अस्पताल ले गए। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस उपायुक्त और धूमनगंज थाने की फोर्स मौके पर पहुंच गई। पुलिस उपायुक्त ने बताया कि आज पूर्वाह्न झलवा में स्थित एक मकान में गैस सिलेंडर के फटने की सूचना मिली थी। उक्त हादसे में सुदामा नाम की महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है। उसे इलाज के लिए एसआरएन ले जाया गया है।
पुलिस उपायुक्त ने बताया कि जिस कमरे में विस्फोट हुआ है, वह कमरा बंद था और उसमें काफी पहले से गैस का रिसाव हो रहा था। इसी वजह से जैसे ही महिला ने जैसे स्टोव जलाने की कोशिश की, जोरदार धमाके के साथ सिलेंडर फट गया। घटनास्थल पर फायर ब्रिगेड व फारेंसिक की टीम भी मौके पर पहुंच गई थी।

Mumbai : ग्रैंड रिलीज से पहले हैदराबाद में सजा ‘द राजा साब’ का शाही प्री-रिलीज़ इवेंट

मुंबई : (Mumbai) अपनी बहुप्रतीक्षित थिएटर रिलीज़ से पहले, हॉरर और फैंटेसी के दमदार मेल से सजी फिल्म 'द राजा साब’ ('The Raja Saab')...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Explore our articles