spot_img

PRAYAGRAJ : आरकेआईसी में समितियों का गठनः अंजनी हेड ब्वाय और सुहानी बनीं हेड गर्ल

आलोक गुप्ता
प्रयागराज : राजा कमलाकर इंटर कालेज, शंकरगढ़ में छात्र परिषद की विभिन्न समितियों का गठन किया गया, साथ ही सभी पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई। प्रधानाचार्य अनयप्रताप सिंह ने सभी से विद्यालय में अनुशासन बनाए रखने, शैक्षिक गतिविधियों को बढ़ावा देने में सहयोग करेंगी।
गठित समितियों के लिए आज आज शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यालय के शिक्षक हरिकृष्ण व लाडली वर्मा ने शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह में अंजनी सिंह ने बतौर हेड ब्वाय और सुहानी केसरवानी ने हेडगर्ल के रूप में शपथ ग्रहण किया। इसके अलावा अंकुश ने वाइस हेड ब्वाय, हर्षिता सिंह वाइस हेड गर्ल के रूप में शपथ ली।
इसके अतिरिक्त खेल समिति में दिव्यांश पांडेय, संजय त्रिपाठी, सांस्कृतिक समिति में सौमिल केसरवानी, राधा शुक्ला व श्रद्धा तिवारी, संपादक मंडल में राखी सिंह, शिवशंकर द्विवेदी, जेसिका मिश्रा, रुचि मिश्रा, स्काउट गाइड में योग भाष्कर केसरवानी, अभय सिंह, रुचि सिंह, काजल त्रिपाठी, विज्ञान क्लब में पीयूष शुक्ला, रोशनी केसरवानी चुनी गईं।
सभी समितियों का शपथ ग्रहण समारोह खत्म होने के उपरांत प्रधानाचार्य अनय प्रताप सिंह ने सभी को बधाई दी। कहा कि विद्यालय की यह समितियां विद्यालय में अनुशासन बनाए रखने में पूर्ण सहयोग करेंगी। कार्यक्रम का कुशल संचालन डा. बृजेश कुमार यादव ने किया। इस मौके पर रामबोध खरवार, सीपी सिंह, अरविंद कुमार गौतम, अजय कुमार, ओपी धारिया, प्रदीप सिंह, राम सिंह, अनिल त्रिपाठी, सीबी यादव के अलावा विद्यालय के सभी शिक्षक और कर्मचारी मौजूद रहे।

Thane : ठाणे में महिला से 6.75 लाख की ठगी, दिल्ली एयरपोर्ट की कहानी बनाकर ठगे पैसे

ठाणे : (Thane) जिले के मुंब्रा इलाके (Mumbra area of ​​Thane district) में शादी का झांसा देकर 29 वर्षीय महिला से 6.75 लाख रुपये...

Explore our articles