spot_img

PRAYAGRAJ : डिस्टिलरी प्लांट प्रयागराज में खोलेगा रोजगार के द्वारः सांसद रीता जोशी

बारा के डेराबारी में सांसद और विधायकों ने संयुक्त रूप से किया भूमिपूजन

आलोक गुप्ता
प्रयागराज : गुरुवार को विकास खंड शंकरगढ़ के डेराबारी गांव में महाकौशल एग्रो क्रॉप इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के डिस्टिलरी प्लांट का भूमि पूजन किया गया। भूमिपूजन सांसद रीता जोशी, विधायक डा. सिद्धार्थ नाथ सिंह व बारा डॉ वाचस्पति ने संयुक्त रूप से किया। भूमिपूजन मौके पर आयोजित समारोह में सांसद रीता बहुगुणा जोशी ने कहा कि इस प्लांट के शुरू होने से इलाके के लोगों को कई तरह के रोजगार मिलेंगे। बाहर जाकर मेहनत करने के बजाय बेरोजगारों को उनके गांव में ही रोजगार मिल जाएगा। क्षेत्र में समृद्धि आएगी। गांव भी शहर की तरह विकसित होने से विकास के आयाम स्थापित होंगे।
विधायक सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा कि भाजपा की डबल इंजन वाली सरकार प्रदेश से लेकर समूचे देश में बेरोजगारों को नित नए रोजगार का सृजन कर बेरोजगारों को रोजगार से जोड़ने का काम कर रही है। अभी हाल में ही मुख्यमंत्री के निर्देश पर मंत्री एवं अधिकारियों का प्रतिनिधि मंडल 16 देशों में यात्रा कर लौटा। इससे यूपी मेंभारी मात्रा में निवेश होने जा रहा है। इसकी घोषणा फरवरी/ मार्च में होने वाली ग्लोबल इन्वेस्टर समिट 2023 में होगी।
विधायक डॉ वाचस्पति ने कहा बारा क्षेत्र में स्थापित होने वाले इस उपक्रम से हजारों बेरोजगारों को प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रोजगार मिलेगा। शंकरगढ़ बारा विधानसभा एक औद्योगिक नगरी के रूप में पहचान बन जाएगी। कंपनी के एमडी राज जायसवाल ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन मीडिया प्रभारी दिनेश तिवारी ने किया। इस मौके पर राजा महेंद्र प्रताप सिंह, प्रोजेक्ट मैनेजर प्रदीप कुमार, डॉ विनोद त्रिपाठी, शेर बहादुर सिंह, शंकरलाल पांडेय, विवेक शुक्ल, वीरेंद्र पांडेय, सूरज शुक्ल मौजूद रहे।

Thane : ठाणे में महिला से 6.75 लाख की ठगी, दिल्ली एयरपोर्ट की कहानी बनाकर ठगे पैसे

ठाणे : (Thane) जिले के मुंब्रा इलाके (Mumbra area of ​​Thane district) में शादी का झांसा देकर 29 वर्षीय महिला से 6.75 लाख रुपये...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Explore our articles