spot_img

Prayagraj : सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत

आलोक गुप्ता
प्रयागराज: (Prayagraj)
सड़क हादसे में एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई। यह हादसा यमुनानगर के कोरांव थाना क्षेत्र में हुआ था। सोमवार की शाम दो बाइक सवार आपस में टकरा गए थे, जिसमें एक बाइक सवार सड़क पर गिर पड़ा, इसी दौरान पीछे से आ रहा एक ट्रैक्टर उक्त युवक के ऊपर चढ़ गया। गंभीर रूप से जख्मी युवक को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ।
जानकारी के मुताबिक कौंधियारा थाना क्षेत्र के देवरा, दीवान का पूरा का रहने वाला अखिलेश तिवारी (35) एक कंस्ट्रक्शन कंपनी में कार्य करता था। सोमवार की शाम वह साइट पर काम देखने गया था। मौजूदा समय में फर्म के द्वारा कोहड़ार-ड्रमंडगंज मार्ग पर कार्य करवा रही थी। शाम के वक्त कार्यस्थल से अखिलेश तिवारी किसी कार्य से कोरांव कस्बा गया था। वहीं से वापसी में कोरांव ब्लाक मुख्यालय के सामने उसकी एक अन्य बाइक सवार से टक्कर हो गई। जोरदार झटका लगने से अखिलेश सड़क पर गिर पड़ा। इसी दौरान उधर से गुजरा रहे ट्रैक्टर का पहिया अखिलेश के ऊपर चढ़ गया।
हादसे की सूचना राहगीरों के जरिए मुकामी पुलिस तक पहुंची। पुलिस ने घायल अखिलेश को तत्काल एसआरएन के लिए भेजा, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव को चीरघर भेज दिया गया है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Dubai : कतर ने एलएनजी व अन्य उत्पादों का उत्पादन अस्थायी रूप से रोका

दुबई : (Dubai) पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच कतर की सरकारी ऊर्जा कंपनी कतर एनर्जी (West Asia, Qatar's state-owned energy company, Qatar...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Explore our articles