spot_img

Prayagraj : इलाहाबाद हाईकोर्ट में 24 नवनियुक्त न्यायमूर्तियों ने ली शपथ

प्रयागराज : (Prayagraj) इलाहाबाद उच्च न्यायालय (Allahabad High Court) में शनिवार को 24 नवनियुक्त न्यायमूर्तियों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। सभी न्यायमूर्तियों को मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति अरुण भंसाली (Justice Arun Bhasali) ने मल्टी लेवल पार्किंग एवं एडवोकेट चैंबर्स बिल्डिंग के बारहवीं मंजिल पर आयोजित समारोह में शपथ दिलाई। इसके साथ ही उच्च न्यायालय में न्यायमूर्तियों की संख्या 110 हो गई। हालांकि 50 पद अभी भी रिक्त हैं।

मुख्य न्यायमूर्ति को मिलाकर न्यायमूर्ति के कुल 160 पद स्वीकृत हैं। शपथ लेने वाले सभी न्यायमूर्तियों की नियुक्ति के सम्बंध में शुक्रवार को ही केंद्र सरकार ने अधिसूचना जारी की थी। सुप्रीम कोर्ट कोलेजियम की (Supreme Court Collegium) तरफ से संस्तुति के बाद एक महीने के भीतर ही नियुक्ति की घोषणा और शपथ सम्पन्न हुआ।

उच्च न्यायालय के इतिहास में पहली बार एक साथ 24 न्यायमूर्तियों ने शपथ ली। इससे पहले मुख्य न्यायाधीश एम एन शुक्ल के समय 16 न्यायमूर्तियों को शपथ दिलाई गई थी। अधिवक्ता से न्यायमूर्ति पद की शपथ लेने वालों में न्यायमूर्ति विवेक सरन, न्यायमूर्ति विवेक कुमार सिंह, न्यायमूर्ति गरिमा प्रसाद, न्यायमूर्ति सुधांशु चौहान, न्यायमूर्ति अबधेश कुमार चौधरी, न्यायमूर्ति स्वरूपमा चतुर्वेदी, न्यायमूर्ति सिद्धार्थ नंदन, न्यायमूर्ति कुणाल रवि सिंह, न्यायमूर्ति इंद्रजीत शुक्ला और न्यायमूर्ति सत्यवीर सिंह शामिल हैं। वहीं, न्यायिक अधिकारी से न्यायमूर्ति के रूप में शपथ लेने वालों में न्यायमूर्ति डॉ. अजय कुमार द्वितीय, न्यायमूर्ति चवन प्रकाश, न्यायमूर्ति दिवेश चंद्र सामंत, न्यायमूर्ति प्रशांत मिश्रा प्रथम, न्यायमूर्ति तरूण सक्सेना, न्यायमूर्ति राजीव भारती, न्यायमूर्ति पदम नारायण मिश्रा, न्यायमूर्ति लक्ष्मी कांत शुक्ला, न्यायमूर्ति जय प्रकाश तिवारी, न्यायमूर्ति देवेन्द्र सिंह प्रथम, न्यायमूर्ति संजीव कुमार, न्यायमूर्ति वाणी रंजन अग्रवाल, न्यायमूर्ति अचल सचदेव और न्यायमूर्ति बबिता रानी शामिल हैं।

शपथ समारोह में सभी न्यायमूर्ति, न्यायिक अधिकारी, परिवारीजन और भारी संख्या में अधिवक्ता मौजूद थे। शपथ समारोह में अपर सालिसिटर जनरल भारत सरकार शशि प्रकाश सिंह, प्रदेश के महाधिवक्ता अजय कुमार मिश्र, डिप्टी सालिसिटर जनरल शिव कुमार पाल, अपर महाधिवक्तागण, शासकीय अधिवक्ता पतंजलि मिश्र, राज्य विधि अधिकारी मृत्युंजय तिवारी, मुख्य स्थाई अधिवक्ता मनोज कुमार सिंह, शीतला प्रसाद गौड़, विपिन पांडेय, वरिष्ठ अधिवक्ता ज्ञान प्रकाश, पूर्व शासकीय अधिवक्ता अरूण कुमार मिश्र आदि प्रमुख लोग उपस्थित थे।


Mumbai : वर्ली रैली विवाद मामले में पुलिस का स्पष्टीकरण

मुंबई : (Mumbai) भाजपा की रैली के दौरान मंत्री गिरीश महाजन से (Minister Girish Mahajan) भिड़ने वाली महिला को लेकर फैली खबरों पर पुलिस...

Explore our articles