spot_img

Poonch : खराब मौसम के बावजूद जम्मू संभाग के विभिन्न इलाकों में आतंकवादियों की तलाश तेज

पुंछ : (Poonch) खराब मौसम के बावजूद जिला पुंछ और उधमपुर के बसंतगढ़ सहित जम्मू संभाग के विभिन्न इलाकों में शुक्रवार को आतंकवादियों की तलाश में सुरक्षाबलों ने अभियान चलाया है। शुक्रवार को मौसम में बदलाव आया है। कई जगह बादल छाए हुए हैं और कुछ जगहों पर बारिश हो रही है।

राजौरी और पुंछ के इलाकों में बारिश के बीच पुलिस, सेना, सीआरपीएफ के जवान आतंकवादियों की तलाश में लगे हुए हैं। सूत्रों के अनुसार सनेई टॉप में संदिग्ध गतिविधि देखे जाने के बाद सुरक्षाबलों की तरफ से कुछ राउंड फायर भी किए गए लेकिन अभी तक आतंकवादियों का कुछ पता नहीं चल पाया है। जिला उधमपुर के बसंतगढ़ इलाके में भी सुरक्षाबलों का तलाशी अभियान जारी है।

सुरक्षाबल बसंतगढ़ और डुडू के पहाड़ी क्षेत्रों व जंगलों को चप्पा-चप्पा खंगाल रहे हैं। तलाशी अभियान में पुलिस सहित सेना के आला अधिकारी भी मौजूद हैं। हर स्थिति पर कड़ी नजर रखी जा रही है। कई पुलिस अधिकारी बसंतगढ़ के जंगलों में डेरा डाले हुए हैं। पुलिस की ओर से बसंतगढ़ में खुफिया विभाग को अलर्ट पर रखा हुआ है। इस अभियान के दौरान ड्रोन, हेलीकॉप्टर, डॉग स्क्वॉयड की मदद भी ली जा रही है।

Shimla : शिमला में पर्यटकों की भारी भीड़, पुलिस ने यातायात प्रबंधन के लिए किए व्यापक इंतजाम

शिमला : (Shimla) गर्मियों के पर्यटन सीजन में शिमला (tourists arriving in Shimla) पहुंच रहे भारी संख्या में पर्यटकों के कारण शहर में वाहनों...

Explore our articles