spot_img

Patna : कांग्रेस के दो और राजद की एक विधायक ने थामा भाजपा का दामन

पटना : (Patna) बिहार के महागठबंधन में बड़ी टूट हुई है। कांग्रेस के दो और राजद की एक विधायक ने मंगलवार को भाजपा का दामन थाम लिया। भाजपा में शामिल होने वाले विधायकों में कांग्रेस के दो विधायक सिद्धार्थ सौरव और मुरारी गौतम के अलावा राजद की विधायक संगीता देवी हैं।

तीन विधायकों के भाजपा में शामिल होने पर जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने उनका एनडीए में स्वागत किया। उन्होंने कहा कि ये तो अभी शुरुआत है, आगे-आगे देखते जाइए क्या होता है। बिहार से महागठबंधन का नामोनिशान मिट जाएगा। साथ ही कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दिन-रात बिहार की तरक्की के लिए काम कर रहे हैं और उनके काम से प्रभावित होकर विपक्ष के लोग एनडीए के साथ आ रहे हैं।

बिहार के पूर्व मंत्री मंगल पांडेय ने भाजपा में आए तीनों विधायकों का स्वागत किया। नितिन नवीन ने कहा कि राजद के लोगों ने विधायकों को बंधक बनाकर रखा था और कांग्रेस के लोगों ने विधायकों को उड़ाकर रखा था। तेजस्वी यादव और राहुल बाबा यात्रा पर घूम रहे हैं, जो पार्टी को नहीं जोड़ पाए उनको उनके विधायकों ने जवाब दिया है। बिहार में भारी बहुमत से एनडीए की सरकार है। इसके बावजूद महागठबंधन को छोड़कर लोग आ रहे हैं। हम सभी विधायकों का स्वागत करते हैं।

बिहार के मंत्री प्रेम कुमार ने कहा कि जिस तरीके से आज महागठबंधन के विधायक शामिल हुए हैं यह बड़ी बात है। आने वाले दिनों में और भी कई विधायक शामिल होंगे और भारतीय जनता पार्टी और मजबूत होगी। प्रेम कुमार ने दावा किया कि और भी विधायक संपर्क में हैं। आगे आगे देखिए होता है क्या? उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में सरकार पूरा कार्यकाल पूरा करेगी। कांग्रेस विधायक सिद्धार्थ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की नीतियां उन्हें पसंद हैं और वे उससे काफी प्रभावित हुए। इसीलिए उन्होंने भाजपा में आने का फैसला किया।

New Delhi : केजरीवाल और अन्य को दिल्ली आबकारी घोटाला से बरी किए जाने काे लेकर सुनवाई टली

नई दिल्ली : (New Delhi) दिल्ली उच्च न्यायालय ने दिल्ली आबकारी घोटाला मामले में पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Chief Minister Arvind Kejriwal) और 22...

Explore our articles