spot_img

Patna : बिहार में 55 पुलिस अधिकारियों के तबादले

पटना : बिहार सरकार ने बड़े पैमाने पर डीएसपी स्तर के अधिकारियों का तबादला किया है। कुल 55 डीएसपी स्तर के पुलिस अधिकारियों का तबादला किया गया है। गृह विभाग इस संबंध में बुधवार को नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।

बताया जा रहा है कि विधि व्यवस्था को लेकर राज्य सरकार की हो रही फजीहत के बाद सरकार ने राज्य के लॉ एंड ऑर्डर को सुधारने के लिए डीएसपी स्तर के 55 अधिकारियों का तबादला किया है। जारी अधिसूचना के अनुसार जमुई में तैनात डीएसपी उमेश कुमार को मुजफ्फरपुर का रेल डीएसपी बनाया गया है। पटना के मद्यनिषेध डीएसपी मनीष आनंद को जमालपुर का रेल डीएसपी बनाया गया है। पटना में ही तैनात मद्यनिषेध के डीएसपी नवीन कुमार को समस्तीपुर का रेल डीएसपी बनाया गया है। बिहार पुलिस मुख्यालय में पदस्थापना का इंतजार कर रहे मनोज कुमार सुधांशु को भोजपुर के ट्रैफिक डीएसपी नियुक्त किया गया है।

बगहा के वाल्मीकिनगर में तैनात धीरज कुमार को मुजफ्फरपुर का ट्रैफिक डीएसपी बनाया गया है। पटना में तैनात बसंती टुड्डू को सारण का ट्रैफिक डीएसपी बनाया गया है। पटना में ही आर्थिक अपराध इकाई के डीएसपी कौशल किशोर कमल को पूर्णिया का ट्रैफिक डीएसपी नियुक्त किया गया है।

पटना में विशेष सशस्त्र पुलिस बल में तैनात सद्दाम हुसैन को कटिहार का ट्रैफिक डीएसपी, जमुई में तैनात डीएसपी आशीष कुमार सिंह को भागलपुर का ट्रैफिक डीएसपी बनाया गया है जबकि पटना में विशेष सशस्त्र पुलिस बल में तैनात प्रभात रंजन को मुंगेर का ट्रैफिक डीएसपी बनाया गया है। इसके साथ अन्य जिलों के भी डीएसपी स्तर के कई अधिकारियों का तबादला किया गया है।

Wijk aan Zee, Netherlands : टाटा स्टील मास्टर्स : अब्दुसत्तोरोव बने एकमात्र लीडर, अंतिम से पहले राउंड में सभी भारतीयों के मुकाबले ड्रॉ

वाइक आन ज़ी, नीदरलैंड्स : (Netherlands) उज्बेकिस्तान के नोडिरबेक अब्दुसत्तोरोव (Uzbekistan's Nodirbek Abdusattorov) ने टाटा स्टील मास्टर्स-2026 (Tata Steel Masters 2026) के अंतिम से...

Explore our articles