spot_img
Home Bihar Patna : बिहार के बेगूसराय में बलान नदी में चार छात्राएं डूबी,...

Patna : बिहार के बेगूसराय में बलान नदी में चार छात्राएं डूबी, एक की मौत

0
387

पटना : (Patna) बिहार के बेगूसराय में बलान नदी की धारा में रविवार को चार छात्राए बह गई, जिसमें से तीन को स्थानीय लोगों की मदद से बचा लिया गया जबकि एक छात्रा की मौत हो गई है। हादसा बलान नदी में स्नान करने के दौरान हुआ। घटना तेघड़ा थाना क्षेत्र के खिदिरचक बलान नदी की है।

नदी में स्नान करने के दौरान एक छात्रा गहरे पानी में चली गयी। उसे बचाने के लिए बाकी तीन छात्राएं भी गहरे पानी में चली गईं। सभी चार छात्राओं को डूबते देख जब शोर हुआ तो स्थानीय लोगों ने तीन छात्राओं को किसी तरह डूबने से बचा लिया लेकिन एक छात्रा गहरे पानी में चली गई, जिससे उसकी मौत हो गई। मृत छात्रा की पहचान खिदिरचक गांव निवासी रंजीत सिंह की बेटी लक्ष्मी कुमारी के रूप में की गई है। वह 12वीं की छात्रा थी।