spot_img

Patna : बिहार पुलिस ने गंभीर अपराधों के लिए जारी किया ट्रोल फ्री नम्बर 14432

पटना : बिहार पुलिस ने गंभीर अपराधों के लिए नया ट्रोल फ्री नम्बर 14432 सोमवार को जारी किया है। इस नम्बर पर लूट, हत्या और दुष्कर्म जैसे गंभीर अपराधों की सूचना कोई भी आम आदमी दे सकता है, जिसका नाम गुप्त रखा जाएगा। इस बात की जानकारी अपर पुलिस महानिदेशक जेएस गंगवार ने दी।

पुलिस मुख्यालय में मीडिया को संबोधित करते हुए गंगवार ने कहा कि यह टॉल फ्री नंबर 24 घंटे और सातों दिन काम करेंगा। इमरजेंसी कॉल नंबर 122 है जिस पर कॉल किया जा सकता है लेकिन 14432 नंबर बड़े आपराधिक वारदातों की जानकारी देने के लिए ट्राल फ्री नंबर है। बिहार पुलिस का नया हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है। आने वाले समय में पूरे देश से इस नंबर से लोग जुड़ेंगे। 24 घंटे सातों दिन इस नंबर पर शिकायत दर्ज होंगे। मुख्यालय जीएस गंगवार ने लोगों से अपील की है कि सिर्फ बड़े आपराधिक घटनाओं की शिकायत इस टॉल फ्री नंबर पर दी जा सकती है।

उन्होंने कहा कि पूरी जानकारी पुलिस मुख्यालय गोपनीय रखेगी । यह इमरजेंसी कंप्लेंट नंबर नहीं है। पुलिस मुख्यालय का 122 इमरजेंसी कॉल नंबर है इस पर कॉल किया जा सकता है । 14432 पर कार्रवाई के लिए विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया है। नए साल आने से पहले बिहार पुलिस ने बिहार के लोगों को अपराध रोकने के लिए नई सौगात नया हेल्प नंबर के माध्यम से दिया है ।

उन्होंने कहा कि बिहार पुलिस के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के 5 लाख फॉलोअर्स हो चुके हैं। 1 साल में साढ़े 4 लाख से अधिक फॉलोअर्स बिहार पुलिस से जुड़े हैं। बिहार पुलिस फेसबुक पेज व्यूवर्स पूरे देश में चौथे नंबर पर है । बहुत तेजी से लोग बिहार पुलिस के फेसबुक पेज से जुड़ कर रहे हैं। फेसबुक, इंस्टाग्राम और ट्विटर के कुल व्यूवर्स 10 लाख के करीब है।

Mumbai : स्क्रीन पर छाई रेवती-प्रिंस की जोड़ी, ‘रफल दुनाली’ बना चर्चा का विषय

मुंबई : (Mumbai) डिजिटल सेंसेशन रेवती माहुरकर (Digital sensation Revati Mahurkar) अपने नए गाने 'रफल दुनाली' के साथ एक बार फिर सुर्खियों में हैं।...

Explore our articles