पटना : (Patna) बिहार विधानसभा चुनाव-2025 (2025 Bihar Assembly Elections) के दूसरे चरण में मंगलवार को मतदान शांतिपूर्ण माहौल में जारी है। राज्य के 122 विधानसभा क्षेत्रों में सुबह से ही मतदाता अपने-अपने बूथों पर लंबी कतारों में खड़े होकर मतदान कर रहे हैं। निर्वाचन आयोग (Election Commission) से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुबह 11 बजे तक औसतन 31.38 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है।
भारत निर्वाचन आयोग (Election Commission of India) के अनुसार, बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में सुबह 11:00 बजे तक 31.38% मतदान हुआ। सबसे ज़्यादा मतदान किशनगंज ज़िले में 34.74% दर्ज किया गया। मधुबनी में सबसे कम 28.66% मतदान हुआ। व्यक्तिगत सीटों की बात करें तो वाल्मीकि नगर (Valmiki Nagar) सीट पर सबसे ज़्यादा 36.78% मतदान 11 बजे तक हुआ है।
जिलों में मतदान प्रतिशत
गया: 34.07%
जमुई: 33.69%
पूर्णिया: 32.94%
बांका: 32.91%
औरंगाबाद: 32.88%
पश्चिम चंपारण: 32.39%
पूर्वी चंपारण: 31.16%
अररिया: 31.88%
कैमूर (भभुआ): 31.98%
शिवहर: 31.58%
सुपौल: 31.69%
अरवल: 31.07%
जहानाबाद: 30.36%
कटिहार: 30.83%
भागलपुर: 29.08%
नवादा: 29.02%
सीतामढ़ी: 29.81%
रोहतास: 29.80%
और मधुबनी: 28.66% मतदान हुआ है।
बगहा के रामनगर विधान सभा (Ramnagar Assembly) दोन क्षेत्र के 22 गांव के 18 बूथों पर 15000 के करीब मतदाता वोट नहीं देने की मांग पर अड़े हैं। जानकारी के मुताबिक एक भी मतदाता बूथ पर नहीं पहुंचे। ग्रामीण पुल, सड़क, स्कूल और बिजली की मांग कर रहे हैं। 3.7 करोड़ मतदाता 1,302 उम्मीदवारों के राजनीतिक भविष्य का फैसला करेंगे, जिनमें 136 महिलाएं और एक थर्ड जेंडर उम्मीदवार शामिल हैं।
यह चरण मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Chief Minister Nitish Kumar) के मंत्रिमंडल के लिए महत्वपूर्ण है, क्योंकि उनकी सरकार के 12 मंत्री चुनाव मैदान में हैं। जदयू के उम्मीदवारों में विजेंद्र यादव (सुपौल), लेसी सिंह (धमदाहा), जयंत कुशवाहा (अमरपुर), सुमित सिंह (चकाई), मोहम्मद जमा खान (चैनपुर) और शीला मंडल (फूलपरास) शामिल हैं। भाजपा के उम्मीदवारों में प्रेम कुमार (गया), रेणु देवी (बेतिया), विजय कुमार मंडल (सिकटी), नीतीश मिश्रा (झंझारपुर), नीरज बबलू (छातापुर) और कृष्णनंदन पासवान (हरसिद्धि) शामिल हैं।
