spot_img

Panna : मप्र की रत्नगर्भा नगरी में नोएडा के दंपत्ति को मिला 8.01 कैरेट का 40 लाख का हीरा

पन्ना : हीरों के लिए दुनिया भर में प्रसिद्ध मध्य प्रदेश के पन्ना जिले की रत्नगर्भा धरती आज भी हीरे उगल रही है। यहां कब किसकी किस्मत चमक जाए, कहा नहीं जा सकता। सोमवार को यहां नोएडा निवासी मीणा सिंह पत्नी राणा प्रताप सिंह को 8.01 कैरेट का जेम क्वालिटी का हीरा मिला है। इसकी अनुमानित कीमत करीब 40 लाख रुपये बताई जा रही है। इसके पहले भी इस दंपत्ति को 11 हीरे मिल चुके हैं।

राणा प्रताप सिंह उत्तर प्रदेश के नोएडा के रहने वाले हैं। वे वहां पर बिल्डिंग मटेरियल का कारोबार करते थे। पन्ना की हीरा खदानों के बारे में उन्हें उनके यहां काम करने वाले पन्ना जिले के मनोज दास और सतना जिले के सत्यम द्वारा बताया गया था। हीरा खदान की जानकारी मिलने के उपरांत उनके मन में भी जिज्ञासा जागी की क्यों ना किस्मत आजमाई जाए और हीरा खदान लगाई जाए। वह अपने मुनीम को बिल्डिंग मैटेरियल का काम सौंपकर खदान लगाने पन्ना चले आए। पहली बार उन्हें 9 सितंबर 2021 को हीरा कार्यालय से खदान उत्खनन के लिए अपनी पत्नी के नाम पट्टा लिया। इस तरह उन्होंने हीरा उत्खनन का काम शुरू किया और किस्मत ने भी उनका साथ दिया।

देखते ही देखते उन्होंने अपनी पत्नी मीणा देवी के नाम से 10 हीरे कार्यालय में जमा किए हैं। इनमें सबसे बड़ा हीरा 9.64 कैरेट का शामिल है। सोमवार को उन्होंने जो हीरा जमा किया है, वह उनका दूसरा बड़ा हीरा है। इसके अलावा राणा प्रताप सिंह ने अपने नाम से भी पट्टा बनवाया था जिसमें उन्हें 4.57 कैरेट का हीरा मिला था। बताया गया कि यह खदान दुर्गापुर गांव के निवासी किसान विमल सरकार के खेत में लगाई थी, जिसमें खेत मालिक 20 फीसदी के पार्टनर हैं। हीरा को हीरा कार्यालय में जमा कराया गया है जो अगली होने वाली नीलामी में रखा जाएगा।

हीरा खदान संचालक राणा प्रताप सिंह ने बताया कि उन्हें अब तक छोटे-बड़े कुल 11 हीरे पन्ना की खदानों से मिल चुके हैं। जिनमें पत्नी मीणा सिंह के नाम 10 और मेरे नाम एक हीरा जमा किया गया है। हीरा पारखी अनुपम सिंह ने बताया कि इसी माह 28 जुलाई को 7.90 कैरेट का हीरा जमा हुआ था और आज दो दिन बाद पुनः यह हीरा जरूआपुर में ही मिला है।

New Delhi : तीन हाई कोर्ट में जज की नियुक्ति के लिए सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने 10 नामों की अनुशंसा की

नई दिल्ली : (New Delhi) सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम (Supreme Court Collegium) ने तीन उच्च न्यायालय (judges in three High Courts) में जज के रुप...

Explore our articles