spot_img

Panipat : पानीपत में प्रेमी जोड़े ने वंदे भारत ट्रेन के आगे कूदकर दी जान

दो दिन से घर से थे लापता
पानीपत : (Panipat)
करनाल के एक प्रेमी जोड़े ने पानीपत रेलवे स्टेशन पर वंदे भारत एक्सप्रेस (Vande Bharat Express) ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। दोनों ने प्लेटफार्म नंबर 3 पर छलांग लगा दी। लड़की नाबालिग थी। जीआरपी थाना पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर की। जानकारी के अनुसार दोनों सोमवार सुबह घर से निकले थे। इस पर लड़की के परिजनों ने युवक के खिलाफ करनाल के मुनक थाने में केस दर्ज कराया था। इसके बाद से मूनक थाना पुलिस मामले की जांच कर रही थी।

बुधवार को पानीपत रेलवे स्टेशन (Panipat railway station) पर युवक गर्लफ्रेंड के साथ दिल्ली से अंबाला (Delhi to Ambala) की ओर जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के सामने कूद गया। युवक की पहचान 19 वर्षीय गौरव निवासी घरौंडा के रूप में हुई है। वहीं लड़की की उम्र 16 साल थी। जीआरपी थाना पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम को भेज दिया। जीआरपी थाना के जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर सुरेंद्र ने बताया कि दोनों के शव प्लेटफॉर्म पर पड़े होने की सूचना मिली थी। सूचना मिलने पर टीम मौके पर पहुंची। जहां से दोनों शवों को उठाया गया।

तलाशी के दौरान लड़के के पास से एक मोबाइल फोन बरामद हुआ। जिस पर उसकी पहचान होने के बाद परिजनों से संपर्क किया गया। लड़की के परिजनों ने यहां आकर बताया कि उनकी बेटी को घर के सामने ही रहने वाला गौरव बहला फुसला कर भगा कर ले गया था। दोनों 9 जून को घर से भागे थे। लड़के के खिलाफ करनाल पुलिस ने केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी थी। जिसके बाद बुधवार को दोनों के शव पानीपत रेलवे लाइन पर पड़े मिले। पोस्टमार्टम के बाद दोनों के शव को उनके परिजनों को सौंप दिया गया है।

Deoria : महिला आरक्षण बिल का विरोध कर कांग्रेस समेत पूरे विपक्ष ने महिलाओं का अपमान किया : दयाशंकर सिंह

देवरिया : (Deoria) उत्तर प्रदेश के परिवहन राज्य मंत्री ( स्वतंत्र प्रभार ) दयाशंकर सिंह (Dayashankar Singh, the Minister of State for Transport (Independent...

Explore our articles