spot_img

Palwal : नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में ट्रिपल इंजन सरकार ने बहाई विकास की गंगा : मोहनलाल बडोली

पलवल : (Palwal) भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडोली ने शनिवार को जगतगुरु श्री त्रिपुर सुंदरी पीठास्वर 1008 श्री हरि ॐ जी महाराज के सान्निध्य में हरियाणा सरकार में खेल राज्य मंत्री खेल मंत्री गौरव गौतम से उनके पलवल स्थित निवास पर पहुंचकर मुलाकात की। इस अवसर पर खेल मंत्री गौरव गौतम और पार्टी कार्यकर्ताओं ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडोली का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडोली एक निजी कार्यक्रम में भी सम्मिलित हुए।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में देश और प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अगुवाई में हरियाणा प्रदेश लगातार प्रगति कर रहे हैं। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की अगुवाई में देश और प्रदेश की तस्वीर बदल रही है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की ट्रिपल इंजन की सरकार द्वारा प्रदेश के सभी जिलों में समान विकास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अगुवाई में हरियाणा सरकार पूरे प्रदेश का समान विकास कर रही हैं। सभी तरफ खुशहाली नजर आती हैं। इस दौरान उन्होंने आमजन से भी बात की। उन्होंने कहा कि पलवल सहित पूरे प्रदेश में उन्हें आत्मीय प्यार और स्नेह मिलता है। इसके लिए वह लोगों के आभारी हैं।

खेल मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि मुझे गर्व है कि प्रदेश अध्यक्ष आज मेरे विनम्र आमंत्रण पर पलवल पधारे और मेरा मार्गदर्शन करते हुए आशीर्वचन दिए। यह उनका स्नेह और आशीर्वाद ही है जो हमें जनसेवा के पथ पर और अधिक दृढ़ता से आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष विपिन बैंसला, पूर्व जिला अध्यक्ष चरण सिंह तेवतिया, सतवीर सिंह पटेल हित पार्टी के अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Deoria : महिला आरक्षण बिल का विरोध कर कांग्रेस समेत पूरे विपक्ष ने महिलाओं का अपमान किया : दयाशंकर सिंह

देवरिया : (Deoria) उत्तर प्रदेश के परिवहन राज्य मंत्री ( स्वतंत्र प्रभार ) दयाशंकर सिंह (Dayashankar Singh, the Minister of State for Transport (Independent...

Explore our articles