spot_img

Palwal : साउथ कोरिया-जापान का प्रतिनिधिमंडल ने कौशल विवि का किया दौरा

पलवल : श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय पलवल में साउथ कोरिया और जापान का प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को पहुंचा। उन्होंने रोजगार के क्षेत्र में विश्वविद्यालय के साथ संबंध मजबूत बनाने के लिए कुलपति डॉ. राज नेहरू के साथ बैठक की। वन वर्ल्ड अलायंस जापान के आग्रह पर कुलपति ने विश्वविद्यालय परिसर में विदेशी संगठनों के लिए सेंटर का स्थान उपलब्ध करवाने की सैद्धांतिक स्वीकृति भी दी है।

कुलपति डॉ. राज नेहरू ने कहा कि भारत के पास सर्वाधिक युवा शक्ति है और हम उन्हें कौशल के माध्यम से वैश्विक स्तर पर रोजगार के साथ जोड़ना चाहते हैं। दुनिया का जो भी देश भारत के युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर देगा श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय उनके साथ मिलकर काम करेगा।

उन्होंने साउथ कोरिया और जापान के प्रतिनिधिमंडल का गर्मजोशी से स्वागत करते हुए कहा कि विद्यार्थियों को विदेशों में जाकर सेवाएं देने के लिए तैयार किया जा रहा है। श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय प्लेसमेंट के लिए विदेशी कंपनियों को हर तरह की सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए तत्पर है। दोनों देशों के प्रतिनिधियों ने जापानी भाषा और योग में डिप्लोमा कर रहे विद्यार्थियों के साथ बातचीत की और उन्हें साउथ कोरिया तथा जापान में रोजगार की पेशकश की। विद्यार्थियों ने भी विदेशी प्रतिनिधियों से कई महत्वपूर्ण जानकारियां साझा की।

पतंजलि जापान फॉउंडेशन के रिप्रेजेंटेटिव डॉयरेक्टर आशुतोष सिंह, मार्केटिंग लीडर यूमी इशिदा और यासुहिरो मात्सुओ ने विद्यार्थियों को जापान में योग के क्षेत्र में रोजगार के अवसरों से रूबरू करवाया और उन्हें भाषाई कौशल के फायदे भी बताए। साउथ कोरिया की आंत्रप्रेन्योर एंड ग्लोबल ब्रांड एंबेसडर जेना चुंग ने आईटी के क्षेत्र में कुशल युवाओं की आवश्यकताओं पर चर्चा की।

समय पाल सिंह ने कहा कि इन विद्यार्थियों का जापान में काफी अच्छा भविष्य है। एशियन कम्युनिटी न्यूज के विदेशी मामलों के संपादक संजीव के. आहूजा ने भी विश्वविद्यालय के अधिकारियों और विद्यार्थियों के साथ संवाद कायम किया और जापान समेत कई एशियन देशों में रोजगार के अवसरों पर चर्चा की।

बैठक में अकादमिक अधिष्ठाता प्रो. आरएस राठौड़, डीन प्रो. निर्मल सिंह, प्रो. ऊषा बत्रा, प्रो. डीके गंजू, डिप्टी प्लेसमेंट ऑफिसर डॉ. विकास भदौरिया, डिप्टी डायरेक्टर डॉ. वैशाली माहेश्वरी, डॉ. भावना रूपराय, डॉ. नकुल बेरवाल, डॉ. सोहन लाल व डॉ. राजेश चौहान मुख्य रुप से मौजूद रहे।

Kathmandu : भारत सरकार ने नेपाल के सशस्त्र प्रहरी बल को दी 10 हजार सेल टियर गैस की मदद

काठमांडू : (Kathmandu) भारत सरकार (Indian government) ने नेपाल के सशस्त्र प्रहरी बल (एपीएफ) (Nepal Armed Police Force) को अनुदान स्वरूप टियर गैस सेल...

Explore our articles