spot_img

Pali : शॉर्ट सर्किट से बेकरी में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान

पाली : (Pali) जिले के सुमेरपुर स्थित जवाई बांध रोड पर शनिवार सुबह एक बेकरी में भीषण आग लग गई। हादसा बिजली बोर्ड के ऑफिस के सामने स्थित बाबा ब्रेकर्स नामक दुकान में हुआ। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है, जो दुकान में लगे एसी से हुआ।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सुबह करीब आठ बजे दुकान से धुआं उठता देखा गया, जिसके बाद आसपास के लोगों ने तत्काल दुकान मालिक को सूचना दी। आग लगने की खबर मिलते ही सुमेरपुर और शिवगंज से दमकल की दो गाड़ियाँ मौके पर पहुंचीं। लेकिन तब तक आग विकराल रूप ले चुकी थी। दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाने के लिए दो-दो फेरे किए, लेकिन तब तक दुकान का अधिकांश हिस्सा जल चुका था। आग से एसी, फ्रिज, आइसक्रीम और अन्य मशीनरी व सामान पूरी तरह नष्ट हो गए। प्रारंभिक आकलन में लाखों रुपये के नुकसान की बात कही जा रही है। प्रशासन द्वारा मामले की जांच की जा रही है और आग के पीछे के सटीक कारणों की पुष्टि की जा रही है।

Mumbai : फेमिना मिस इंडिया में ‘विश्व सूत्रा’ के जरिए दिखी भारतीय हैंडलूम की खूबसूरती

मुंबई : (Mumbai) 61वें फेमिना मिस इंडिया के ग्रैंड फिनाले में 'विश्व सूत्रा–वीव्स ऑफ इंडिया फॉर द वर्ल्ड' (Vishwa Sutra—Weaves of India for the...

Explore our articles