spot_img

PALGHAR : बैंक से दो लाख रुपए के सिक्कों की चोरी
आरोप में दो गिरफ्तार

पालघर : महाराष्ट्र के पालघर में 29 और 30 दिसंबर की दरमियानी रात को एक बैंक में घुसकर दो लाख रुपये मूल्य के सिक्के चुराने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।पुलिस अधीक्षक बालासाहेब पाटिल ने कहा कि चोरी एक राष्ट्रीयकृत बैंक की बोईसर शाखा में हुई है। बैंक में चोर एक खिड़की की लोहे की ग्रिल को हटाकर और हवा निकासी पंखे (एग्जॉस्ट फैन) को तोड़कर कोष कक्ष (स्ट्रांग रूम) में घुसे थे।उन्होंने कहा कि 20 रुपए के सिक्कों में दो लाख रुपये के चार बैग चोरी हो गए। विभिन्न सुरागों पर काम करते हुए, दोनों को शुक्रवार को सलवाड़-शिवाजीनगर इलाके से गिरफ्तार किया गया। हमने लूटी गई राशि में से 1.80 लाख रुपए बरामद कर लिए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Explore our articles