spot_img

Palamu : पलामू का अधिकतम पारा 40 डिग्री सेल्सियस पार, एक अप्रैल से झुलसेगा बदन

पलामू : पलामू जिले का पारा 40 डिग्री को पार कर गया है। एक अप्रैल से बदन को झुलसा देने वाली गर्मी पड़ेगी। हालांकि 30 एवं 31 मार्च को बारिश के कारण मौसम से थोड़ा राहत मिल सकता है।

शुक्रवार को अधिकतम तापमान 40.02 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। पिछले 24 घंटे के दौरान अधिकतम तापमान में दो डिग्री तक की बढोतरी दर्ज की गयी है। इसी तरह न्यूनतम तापमान में एक से डेढ डिग्री की बढोतरी दर्ज की गयी है। गुरूवार को अधिकतम तापमान 38.05 एवं न्यूनतम तापमान 19.09 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था।

रांची मौसम केंद्र के मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया एक मानसून ट्रफ फिलहाल झारखंड से पार हो रहा है, जो असम तक एक्सटेंड कर रहा है। इस वजह से राज्य में हल्के व मध्यम दर्जे की बारिश देखी जा सकती है। इससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी। हालांकि, यह हल्की बारिश होगी और दिन के अधिकतर समय अच्छी खिली धूप देखने को ही मिलेगा। 30 मार्च से मौसम अपना मिजाज बदल रहा है। बारिश और आकाशीय बिजली को लेकर मौसम विभाग ने 30 और 31 मार्च को यलो अलर्ट जारी किया गया है। 30 मार्च को राज्य के दक्षिण, पश्चिमी और मध्य भाग में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होगी।

Shimla : शिमला में पर्यटकों की भारी भीड़, पुलिस ने यातायात प्रबंधन के लिए किए व्यापक इंतजाम

शिमला : (Shimla) गर्मियों के पर्यटन सीजन में शिमला (tourists arriving in Shimla) पहुंच रहे भारी संख्या में पर्यटकों के कारण शहर में वाहनों...

Explore our articles