Home crime news Palamu : पलामू में किशोर के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म के आरोपित को...

Palamu : पलामू में किशोर के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म के आरोपित को भेजा जेल

0
359

पलामू : जिले हैदरनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत 12 वर्षीय नाबालिग किशोर के साथ पटना सचिवालय से सेवानिवृत कर्मचारी ने अप्राकृतिक दुष्कर्म किया। मेदिनीनगर के एमएमसीएच में मेडिकल जांच के बाद आरोपित को शनिवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पीड़ित किशोर को प्राथमिक उपचार के बाद मेदिनीनगर एमएमसीएच रेफर कर दिया गया है। घटना शुक्रवार शाम की है। मामला देर रात दर्ज कराया गया।

बताया जाता है कि आरोपित 66 वर्षीय रामनारायण ठाकुरगांव के घर में अकेले रहता है। पीड़ित किशोर की माता ने बताया कि घर पर परिवार का कोई सदस्य मौजूद नहीं था। इसी का फायदा उठाकर आरोपित ने इस घटना को अंजाम दिया। घटना के वक्त किशोर खेलने जा रहा था। उसे जबरन पड़कर आरोपित कमरे में बंद कर दिया और उसके हाथ-पांव बांधकर उसके साथ कुकर्म किया। साथ ही उसे घर के मचान (पटवट) पर फेंक दिया।

पीड़ित की मां ने बताया कि घर लौटने के बाद किशोर की खोजबीन की लेकिन कहीं कुछ अता-पता नहीं चला। गांव के बच्चों ने जानकारी दी की किशोर को रामनारायण ठाकुर के घर में चिल्लाते हुए सुना था। सूचना मिलने पर गांव के लोग जुटे और आरोपित की जमकर पिटाई की। पुलिस वारदात की तहकीकात कर रही है।