spot_img

Noida: नोएडा में निर्माणाधीन मकान की दीवार गिरने से दो घायल

Noida

इंडिया ग्राउंड रिपोर्ट डेस्क
नोएडा:(Noida)
गौतमबुद्ध नगर (Gautam Buddha Nagar) में नोएडा के सेक्टर 31 में निर्माणाधीन एक मकान की दीवार गिरने से दबकर दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए नोएडा के कैलाश अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

यह घटना थाना सेक्टर 20 की है और पुलिस मामले की जांच कर रही है। थाना सेक्टर 20 के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि सेक्टर 31 में अभिजीत कुमार एक मकान का निर्माण करवा रहे थे।

उन्होंने कहा कि इस दौरान वहां पर काम करने वाले कासिम और पंकज के ऊपर निर्माणाधीन मकान की दीवार गिर गई जिससे दबकर दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

उन्होंने बताया कि घायलों को उपचार के लिए नोएडा के कैलाश अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Shimla : शिमला में पर्यटकों की भारी भीड़, पुलिस ने यातायात प्रबंधन के लिए किए व्यापक इंतजाम

शिमला : (Shimla) गर्मियों के पर्यटन सीजन में शिमला (tourists arriving in Shimla) पहुंच रहे भारी संख्या में पर्यटकों के कारण शहर में वाहनों...

Explore our articles