spot_img

New York: अमेरिका के लोकप्रिय सिंगर टोनी बेनेट का 96 वर्ष की आयु में निधन

न्यूयॉर्क:(New York) वर्ल्ड म्यूजिक इंडस्ट्री में अपने आइकॉनिक सॉन्ग से सात दशक तक करोड़ों दिलों पर राज करने वाले टोनी बेनेट का निधन हो गया। 96 वर्षीय टोनी ने शुक्रवार को न्यूयॉर्क के मैनहट्टन में अपने पुश्तैनी आवास में आखिरी सांस लीं। टोनी के निधन से चाहने वालों का दिल टूट गया। टोनी बेनेट के प्रवक्ता सिल्विया वेनर ने उनके निधन की पुष्टि की।

प्रवक्ता सिल्विया वेनर के अनुसार इतालवी आप्रवासी परिवार में जन्मे टोनी का असली नाम एंथोनी डोमिनिक बेनेडेटो था। टोनी 10 साल के थे, तभी उनके पिता की मौत हो गई। उन्होंने न्यूयॉर्क के स्कूल ऑफ इंडस्ट्रियल आर्ट में संगीत और पेंटिंग की पढ़ाई की। उन्हें 1944 में द्वितीय विश्व युद्ध के अंत में अमेरिकी सेना में शामिल किया गया। इस युद्ध के बाद टोनी ने सिंगिंग करियर शुरू किया।

उन्होंने 1950 के दशक की शुरुआत में टाइम्स स्क्वायर के पैरामाउंट में दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया। उनका पहला गाना था- ‘जो बारी’। उन्हें लोकप्रियता ‘बिकॉज ऑफ यू’ गीत से मिली। टोनी ने 20 ग्रेमी अवॉर्ड्स जीते। उन्हें एक लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड और दो प्राइम टाइम एमी अवॉर्ड्स से भी सम्मानित किया जा चुका है।

टोनी बेनेट ने अपनी जिंदगी में दो बार घर बसाया। उनकी पहली शादी साल 1952 में पेट्रीसिया बीच से हुई। पेट्रीसिया से 1971 में तलाक हो गया। 2007 में टोनी ने सुसान क्रो से दूसरी शादी की। उनके चार बच्चे हैं। वह अल्जाइमर रोग से पीड़ित थे। उन्होंने आखिरी प्रस्तुति अगस्त 2021 में रेडियो सिटी म्यूजिक हॉल में वन लास्ट टाइम शो में लेडी गागा के साथ दी।

Maharashtra : गहरे गड्ढे में डूबने से 4 बच्चों की मौत मामले में एनएचआरसी का डीएम-एसपी को नोटिस

नई दिल्ली : (New Delhi) राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (National Human Rights Commission) (NHRC) ने महाराष्ट्र के नांदेड़ जिले के इस्लंपुरा इलाके में एक नाले...

Explore our articles