spot_img

‘New Delhi : वेव्स’ सही मानों में वैश्वीकरण की भावना से प्रेरित : विदेश मंत्री

नई दिल्ली : (New Delhi) विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने गुरुवार को कहा कि विश्व ऑडियो विजुअल और मनोरंजन शिखर सम्मेलन (वेव्स) सही मानों में वैश्वीकरण की भावना से प्रेरित है। इसके चलते मुंबई में 01 मई से ’वेव्स’ शिखर सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है।

भारत सरकार की ओर से सुषमा स्वराज भवन, नई दिल्ली में विश्व ऑडियो विजुअल और मनोरंजन शिखर सम्मेलन (वेव्स) 2025 से पहले आउटरीच कार्यक्रम में विदेश मंत्री ने आज कहा कि वर्तमान में वैश्विक स्तर पर आर्थिक और राजनीतिक पुनर्संतुलन के बाद दुनिया में तकनीक और संस्कृति के क्षेत्र में बदलाव आ रहे हैं। सही मानों में वैश्वीकरण का असल अर्थ दुनिया की विविधता को स्वीकार करना है। यही भाव हम सबको एक साथ लाता है।

इस दौरान विदेश मंत्री ने शिखर सम्मेलन में विभिन्न देशों के राजनयिकों की भूमिका को स्वीकारा और उनसे सम्मेलन को सफल बनाने का अनुरोध किया। इसमें विदेश मंत्री के अलावा सूचना प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव और मेजबान राज्य महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने 100 से अधिक राजदूतों और उच्चायुक्तों को उभरते मीडिया एवं मनोरंजन क्षेत्र पर समन्वित दृष्टिकोण के लिए वैश्विक मंच के रूप में ’ वेव्स’ के लाभों की जानकारी दी।
’वेव्स’ की अवधारणा को समझाते हुए केन्द्रीय मंत्री वैष्णव ने कहा कि तेजी से बदलती दुनिया में भारत के लोगों ने डिजिटलाइजेशन को अपनाया है। इसी कारण प्रधानमंत्री ने हमें रचनात्मकता और प्रौद्योगिकी की नई दुनिया से जुड़ी एक अवधारणा विकसित करने की परिकल्पना दी है। इससे दुनियाभर के लोगों को एक नया मंच मिलेगा। यह मंच नए आयु वर्ग के रचनाकारों के लिए है। जीवन के सभी क्षेत्रों से आते युवा बहुत कुछ बड़ा बनाने में सक्षम हैं।

कार्यक्रम में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फण्डनवीस (Devendra Fadnavis) ने भारत सरकार और विशेष रूप से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi)और केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव (Ashwini Vaishnav) का वैश्विक आयोजन के लिए महाराष्ट्र पर भरोसा करने के लिए धन्यवाद दिया।
उल्लेखनीय है कि ’वेव्स’ पूरे मीडिया और मनोरंजन क्षेत्र को एक साथ लाने वाला एक प्रमुख वैश्विक कार्यक्रम है। इसका आयोजन 01 से 04 मई तक मुंबई, महाराष्ट्र में किया जाएगा। इसका उद्देश्य भारत के मीडिया-मनोरंजन उद्योग को वैश्विक बाज़ार और वैश्विक मीडिया-मनोरंजन उद्योग को भारतीय बाज़ार से जोड़ना है। इससे विकास, सहयोग और नवाचारों को बढ़ावा मिलेगा।

Harare : अंडर-19 विश्व कप फाइनल में भारत ने इंग्लैंड को दिया 412 रन का विशाल लक्ष्य

हरारे : (Harare) आईसीसी अंडर-19 विश्व कप 2026 (ICC Under-19 World Cup 2026) के फाइनल मुकाबले में भारत ने हरारे क्रिकेट ग्राउंड पर इंग्लैंड...

Explore our articles