नई दिल्ली: (New Delhi) दिल्ली के राऊज एवेन्यू कोर्ट ने 1984 सिख विरोधी दंगा मामले में सज्जन कुमार के खिलाफ आरोप तय करने पर फैसला मंगलवार को टाल दिया है। स्पेशल जज एमके नागपाल ने 19 अगस्त को फैसला सुनाने का आदेश दिया।
दरअसल, सिख दंगा के दौरान 1 नवंबर, 1984 को जनकपुरी में दो सिखों सोहन सिंह और उनके दामाद अवतार सिंह की हत्या हुई थी। इसी तरह विकासपुरी पुलिस स्टेशन के इलाके में गुरुचरण सिंह को जला दिया गया, जिसकी वजह से उनकी मौत हुई थी। इन दोनों मामलों मे 2015 में एसआईटी ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। इसके लिए मई, 2018 में सज्जन कुमार का पॉलीग्राफ टेस्ट भी किया जा चुका है।


