spot_img

New Delhi: तृणमूल कांग्रेस के आधिकारिक ट्विटर खाते से ‘‘छेड़छाड़’’ की गई : डेरेक ओ ब्रायन

New Delhi

नयी दिल्ली:(New Delhi) तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने मंगलवार को दावा किया कि उसके आधिकारिक ट्विटर खाते से ‘‘छेड़छाड़’’ की गई है।

तृणमूल के राष्ट्रीय प्रवक्ता डेरेक ओ ब्रायन ने कहा कि पार्टी इस समस्या का निदान करने के लिए सोशल मीडिया कंपनी ट्विटर के साथ संपर्क में है।

ब्रायन ने कहा, ‘‘अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस के आधिकारिक ट्विटर खाते से छेड़छाड़ की गई है। हम ट्विटर के अधिकारियों के साथ संपर्क में हैं, जो इस समस्या को दूर करने के लिए काम कर रहे हैं। उन्होंने हमें त्वरित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।’’

अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट का नाम बदलकर ‘युग लैब्स’ कर दिया गया है।

Deoria : महिला आरक्षण बिल का विरोध कर कांग्रेस समेत पूरे विपक्ष ने महिलाओं का अपमान किया : दयाशंकर सिंह

देवरिया : (Deoria) उत्तर प्रदेश के परिवहन राज्य मंत्री ( स्वतंत्र प्रभार ) दयाशंकर सिंह (Dayashankar Singh, the Minister of State for Transport (Independent...

Explore our articles