spot_img

New Delhi : उप राज्यपाल ने 22 फरवरी को एमसीडी सदन की बैठक बुलाने, महापौर चुनाव कराने की मंजूरी दी

नयी दिल्ली: (New Delhi) दिल्ली के उप राज्यपाल वी के सक्सेना ने 22 फरवरी को दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के सदन की बैठक बुलाने और महापौर चुनाव कराने के लिए मंजूरी दे दी है। राज निवास के अधिकारियों ने शनिवार को जानकारी दी।इससे कुछ घंटे पहले ही दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सिफारिश की थी कि 22 फरवरी को महापौर का चुनाव कराया जाए।

एक दिन पहले ही उच्चतम न्यायालय ने दिल्ली नगर निगम की पहली बैठक बुलाने और महापौर, उप महापौर तथा स्थायी समिति के सदस्यों के चुनाव की तारीख तय करने के लिए 24 घंटे में नोटिस जारी करने का आदेश दिया था।
शीर्ष अदालत ने शुक्रवार को यह भी कहा था कि उप राज्यपाल द्वारा एमसीडी में नामित सदस्य महापौर पद के लिए मतदान नहीं कर सकते।केजरीवाल ने आज दिन में ट्वीट किया था, ‘‘एमसीडी के महापौर का चुनाव 22 फरवरी को कराने की सिफारिश की जाए।’’

Explore our articles