spot_img
Home crime news New Delhi :शिक्षक भर्ती घोटाला: 18 ठिकानों पर ईडी की छापेमारी

New Delhi :शिक्षक भर्ती घोटाला: 18 ठिकानों पर ईडी की छापेमारी

0
24
New Delhi: Teacher Recruitment Scam: ED Raid on 18 Locations

नई दिल्ली : (New Delhi) प्रवर्तन निदेशालय (Enforcement Directorate) (ED) ने शिक्षक भर्ती परीक्षा में हुई कथित गड़बड़ी और हेरफेर के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए तमिलनाडु के विभिन्न शहरों में छापेमारी की है। ईडी की टीमें चेन्नई, त्रिची, कोयंबटूर और मदुरै सहित लगभग 18 परिसरों (ठिकानों) पर व्यापक तलाशी अभियान चला रही हैं। इस मामले में केंद्रीय एजेंसी मनी लॉन्ड्रिंग के नजरिये से जांच को आगे बढ़ा रही है।

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, ईडी की यह कार्रवाई वर्ष 2017 में केंद्रीय अपराध शाखा (Central Crime Branch) (CCB) द्वारा दर्ज की गई एक प्राथमिकी (FIR) के आधार पर की जा रही है। इस मामले में पुलिस ने जांच पूरी कर वर्ष 2021 में अदालत के समक्ष आरोप पत्र (charge sheet) दाखिल किया था। पुलिस की इसी चार्जशीट को संज्ञान में लेते हुए ईडी ने मामला दर्ज किया था और अब इसी सिलसिले में साक्ष्य जुटाने के लिए यह छापेमारी की जा रही है।

मंगलवार सुबह शुरू हुई यह कार्रवाई संबंधित शहरों में संदिग्धों और मामले से जुड़े लोगों के आवासीय व व्यावसायिक ठिकानों पर एक साथ जारी है। ईडी के अधिकारी विभिन्न दस्तावेजों, वित्तीय लेन-देन के रिकॉर्ड और डिजिटल उपकरणों की जांच कर रहे हैं।

एजेंसी को अंदेशा है कि परीक्षा में हेरफेर के बदले बड़े पैमाने पर अवैध धन का लेन-देन किया गया था। फिलहाल मामले में आगे की विस्तृत जांच और कार्रवाई की प्रक्रिया चल रही है।