spot_img

New Delhi : बदसलूकी मामले में स्वाति मालीवाल ने तीस हजारी कोर्ट में दर्ज कराया बयान

नई दिल्ली : (New Delhi) आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सदस्य स्वाति मालीवाल (Aam Aadmi Party’s Rajya Sabha member Swati Maliwal) ने शुक्रवार को दिल्ली के तीस हजारी कोर्ट में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के पीए विभव कुमार पर कथित मारपीट का आरोप लगाकर अपना बयान दर्ज कराया। मालीवाल का यह बयान मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट कात्यायनी शर्मा कंडवाल के समक्ष अपराध प्रक्रिया संहिता की धारा 164 के तहत दर्ज किया गया है।

स्वाति मालीवाल ने विभव कुमार पर मारपीट का आरोप लगाते हुए कहा है कि वो 13 मई को अरविंद केजरीवाल से मिलने उनके आवास पर गई थीं। उसी दौरान विभव कुमार ने उनके साथ मारपीट की और बदतमीजी की। इसके बाद स्वाति मालीवाल ने दिल्ली पुलिस को 112 नंबर पर कॉल किया था। स्वाति मालीवाल की शिकायत पर 16 मई को दिल्ली पुलिस ने उनका बयान दर्ज किया था। इसके बाद दिल्ली पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 354, 323, 506 और 509 के तहत एफआईआर दर्ज की है। पुलिस ने स्वाति मालीवाल का मेडिकल परीक्षण कराया है।

Indonesia Open : सिंधु प्री-क्वार्टर फाइनल में, श्रीकांत और मालविका बाहर

जकार्ता : (Jakarta) भारत की स्टार शटलर पीवी सिंधु ने मंगलवार को इंडोनेशिया ओपन 2026 के महिला एकल वर्ग में शानदार जीत दर्ज करते...

Explore our articles