spot_img
Home business-mr BUSINESS New Delhi : हरे निशान पर खुला शेयर बाजार, सेंसेक्‍स 200 अंक...

New Delhi : हरे निशान पर खुला शेयर बाजार, सेंसेक्‍स 200 अंक उछला

0
102

नई दिल्‍ली : (New Delhi) शेयर बाजार (stock market) हफ्ते के अंतिम कारोबारी दिन शुक्रवार को हरे निशान पर खुला। बाजार कल रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचने के बाद सावधानी से आगे बढ़ रहा है। शुरुआती कारोबार में 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 48.19 अंक बढ़कर 85,768.57 अंक पर आ गया। वहीं, 50 शेयरों वाला निफ्टी 12.80 अंक बढ़कर 26,228.35 अंक पर आ गया।

फिलहाल बॉम्‍बे स्‍टॉक एक्‍सेंचज (Bombay Stock Exchange) (BSE) का सेंसेक्‍स 199.62 अंक यानी 0.23 फीसदी उछलकर 85,920.01 के स्‍तर पर ट्रेंड कर रहा है। वहीं, नेशनल स्‍टॉक एक्‍सेंचज (National Stock Exchange (NSE) का निफ्टी 47.55 अंक यानी 0.18 फीसदी की बढ़त के साथ 26,263.10 के स्‍तर पर कारोबार कर रहा है।

उल्‍लेखनीय है कि एक दिन पहले बीएसई का 30 शेयरों वाला सूचकांक सेंसेक्स (BSE index Sensex) 110.88 अंक यानी 0.13 फीसदी उछलकर 85,720.38 अंक के स्‍तर पर बंद हुआ। एनएसई का निफ्टी भी कारोबार के अंत में 10.25 अंक यानी 0.039 फीसदी की मामूली बढ़त के साथ 26,215.55 के स्‍तर पर बंद हुआ था।