spot_img

New Delhi: शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में गिरावट, सेंसेक्‍स 207 अंक टूटा

नई दिल्‍ली:(New Delhi) शेयर बाजार (stock market) हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार को गिरावट के साथ लाल निशान पर खुला। बाजार का प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 207.47 अंक फिसलकर 80,144 अंक पर और निफ्टी 49.6 अंक फिसलकर 24,383 अंक पर खुला है। फिलहाल शेयर बाजार के दोनों प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्‍स और निफ्टी में उतार-चढ़ाव जारी है। बॉम्‍बे स्‍टॉक एक्‍सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्‍स 206.95 अंक यानी 0.26 फीसदी की गिरावट के साथ 80,144.69 के स्‍तर पर ट्रेंड कर रहा है। वहीं, नेशनल स्‍टॉक एक्‍सचेंज (एनएसई) का निफ्टी भी 61.75 अंक यानी 0.25 फीसदी फिसलकर 24,371.45 के स्‍तर पर कारोबार कर रहा है।

वहीं, शेयर बाजार में गिरावट और कच्चे तेल की कीमतों में नरमी के बीच रुपया शुरुआती कारोबार में अमेरिकी मुद्रा डॉलर के मुकाबले 83.49 पर स्थिर रहा। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपये ने अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 83.49 के स्‍तर पर सपाट शुरुआत की। इसके बाद 83.49 से 83.50 प्रति डॉलर के बीच सीमित दायरे में ट्रेंड कर रहा है। उल्‍लेखनीय है कि शेयर बाजार एक दिन पहले ऑल टाइम हाई रिकॉर्ड बनाया था। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 391.26 अंक यानी 0.49 फीसदी उछलकर 80,351.64 के स्‍तर पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी भी 112.65 अंक यानी 0.46 फीसदी की बढ़त के साथ 24,433.20 अंक पर बंद हुआ था।

Istanbul : कतर ने ईरान के 9 ड्रोन मार गिराए, सऊदी अरब और यूएई ने भी हमलाें काे किया नाकाम

इस्तांबुल : (Istanbul) पश्चिम एशिया में अमेरिका-इजरायल और ईरान (US, Israel, and Iran in West Asia) के बीच जारी युद्ध के बीच खाड़ी क्षेत्र...

Explore our articles