spot_img

New Delhi : संदिग्ध हालत में एसआई की मौत

नई दिल्ली : बाहरी दिल्ली के मुंडका के हिरणकूदना गांव में शुक्रवार सुबह हरियाणा के जींद से गायब हुई महिला के आरोपित को पकड़ने आए एक एसआई की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। एसआई के साथ आए पीड़ित परिवार ने स्थानीय लोगों पर मारपीट करने का आरोप लगाया लेकिन पुलिस की छानबीन में पता चला कि आरोपित को पकड़कर कार में डालने के दौरा एसआई अचानक गिर गए। स्थानीय एक शख्स ने उन्हें पास के अस्पताल में लेकर गए। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

हरियाणा पुलिस को घटना की जानकारी दे दी गई है। दिल्ली पुलिस एसआई के शव का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। दिल्ली पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

मृत एसआई की पहचान सतीश (52) के रूप में हुई है। वह जींद हरियाणा के अलेवा थाना के नागुरा पुलिस चौकी में तैनात थे। पुलिस अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार की सुबह 7.58 में मुंडका थाना पुलिस को हिरणकूदना गांव में पुलिस कर्मी की पिटाई किए जाने की जानकारी मिली। मौके पर पहुंची पुलिस को पता चला कि घायल एसआई को इलाज के लिए बालाजी एक्शन अस्पताल ले गए हैं। जहां पता चला कि डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया है। एसआई के शरीर पर कोई बाहरी चोट नहीं था। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर उप निरीक्षक के साथ आए शिकायतकर्ताओं से पूछताछ की।

पूछताछ में पता चला कि निर्मला देवी(38) के परिवार वालों ने 26 मई को नागुरा पुलिस चौकी में उसकी गुमशुदगी की शिकायत की थी। जांच के दौरान परिवार वालों ने अपने एक रिश्तेदार दर्शन पर शक जाहिर किया था। तकनीकी जांच में पता चला कि दर्शन का लोकेशन हिरण कुंदना गांव का आ रहा था।

Explore our articles