spot_img

New Delhi : एसबीआई चेयरमैन ने सीतारमण को 6959.29 करोड़ रुपये का लाभांश चेक सौंपा

नई दिल्ली : (New Delhi) केंद्रीय वित्त एवं कॉर्पोरेट मामलों की मंत्री निर्मला सीतारमण (Union Finance and Corporate Affairs Minister Nirmala Sitharaman) ने शुक्रवार को स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) के चेयरमैन से वित्त वर्ष 2023-24 के लिए 6959.29 करोड़ रुपये के लाभांश का चेक प्राप्त किया।

वित्त मंत्रालय ने ‘एक्स’ पोस्ट पर जारी बयान में बताया कि एसबीआई के चेयरमैन दिनेश कुमार खारा ने नई दिल्ली स्थित नॉर्थ ब्लॉक कार्यालय में केंद्रीय वित्त एवं कॉर्पोरेट मामलों की मंत्री सीतारमण को वित्त वर्ष 2023-24 के लिए 6959.29 करोड़ रुपये के लाभांश का चेक सौंपा।

Explore our articles